fbpx

जरा हटके : मंगल ग्रह से धरती पर आया एक रहस्यमयी बच्चा |समय यात्रा की सच्ची घटना

admin

रूस. एक रूसी लड़के ने दावा किया कि वो मंगल ग्रह का रहने वाला है और वहां से धरती के कई राज खोलने के लिए लौटा है। दरअसल, 21 साल के Boriska Kipriyanovich ने कुछ ऐसी-ऐसी बातें बताईं जिसे सुनकर साइंटिस्ट भी हैरत में पड़ गए। उसने कहा कि उसका जन्म मंगल ग्रह पर हुआ था और वहां एक युद्ध में उसकी मौत हो गई थी। वो पृथ्वी पर ऐसी ही स्थिति को रोकने आया है। उसने बताया कि मंगल ग्रह पर रहने वाले लोगों की उम्र 35 साल के बाद रूक जाती है। वो अमर होते हैं। उसने आगे कहा कि इजिप्ट में बना Sphinx of Giza खुलते ही दुनिया को बदलकर रख देगा। इतना ही नहीं उसने धरती के कई राज पता होने का दावा किया। ये सबकुछ कैसे जानता है…

इसके साथ बोरिसका ने अंतरिक्ष के ग्रहों के बारे में ऐसी सटीक जानकारियां दी जिससे साइंटिस्ट भी हैरान रह गए। उसने बताया कि कौन सा ग्रह कितनी गति से पृथ्वी के करीब से और गुजरेगा। इतना ही नहीं उसने ये भी कहा इन ग्रहों के प्रभाव से धरती पर उथल-पुथल मचेगी। साइंटिस्ट के मुताबिक इतनी कम उम्र में इस लड़के को ऐसी चीजें पता होना किसी पहेली से कम नहीं है।

Leave a comment