‘बेशरम रंग’ पर हिना खान के बाद ‘बबीता जी’ ने दिखाए डांस मूव्स, फैन्स बोले- जेठालाल लकी हैं

‘बेशरम रंग’ पर हिना खान के बाद ‘बबीता जी’ ने दिखाए डांस मूव्स, फैन्स बोले- जेठालाल लकी हैं

पठान के बेशरम गाने को लेकर विवाद भले ही हो रहा हो लेकिन यूट्यूब पर गाने को जमकर देखा भी जा रहा है। सोशल मीडिया पर गाना ट्रेंडिंग में छाया हुआ है और आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज इस पर रील्स बना रहे हैं। दीपिका पादुकोण के डांस मूव्स कर एक्ट्रेसेस उन्हें सपोर्ट करती दिख रही हैं। हिना खान, कनिका कपूर सहित अन्य एक्ट्रेस गाने पर झूमती दिखीं। अब इस पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता ने भी अपना एक वीडियो शेयर किया है।

मुनमुन दत्ता ने मेटैलिक कलर का आउटफिट पहना है। वह घर के अंदर हैं और गाने पर डांस कर रही हैं। मुनमुन ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, यह गाना पूरी तरह से वाइब देता है। फैन्स उनके डांस की ताररीफ कर रहे हैं औरर इस जेठालाल से जोड़कर देख रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट किया, जेठालाल लकी हैं। एक ने कहा, ये जेठालाल के लिए स्पेशल है। एक यूजर लिखते हैं, दीपिका से अच्छा आपका है। एक ने कहा, बबीता जी आप जेठालाल से इतने दिनों से नहीं मिली हो।

बेशरम रंग गाने में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान डांस करते दिखे हैं। दीपिका मोनोकिनी और बिकनी पहने सेंशुएस डांस कर रही हैं। हिंदू संठगनों ने दीपिका के भगवा रंग के बिकिनी पहनने पर विरोध किया। उनका कहना है कि इससे उनकी भावनाएं आहत हो गई हैं। विरोध कर रहे लोगों ने शाहरुख खान की इस फिल्म को बैन करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *