सैफ को ले कर सालों बाद छलका अमृता का दर्द, कहा – दो बच्चों का बाप होने के बाद भी वो दूसरी हीरोइनों के साथ….

B Editor

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। अमृता अरोड़ा ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की हैं। लेकिन वो इस समय फिल्मों में कम ही नज़र आती हैं। वो हाल ही में 29 अप्रैल 2022 को रिलीज़ हुई फिल्म ‘हीरोपंती 2’ में दिखाई दी थी। जिसमें उन्होंने कमाल की एक्टिंग की थी। फैंस को उनकी ये फिल्म काफी ज्यादा पसंद आई थी। गौरतलब है कि प्रोफेश्नल लाइफ के साथ-साथ अमृता पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में जगह बना ही लेती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही है।

हाल ही में उनका एक खुलासा काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। वायरल खुलासे में एक्ट्रेस अपने एक्स हस्बेंड सैफ अली खान के बारे में भी बात करती दिख रही हैं। दरअसल, ये खुलासा दोनों की शादी से पहले का यानी साल 1999 का है। जो इस समय सुर्खियों में छा गया है। बता दें कि दोनों कलाकारों ने साल 1991 में शादी की थी। जिससे उनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। दोनों की शादी ज्यादा समय तक नहीं चली थी और उन्होंने साल 2004 में एक-दूसरे से तलाक ले लिया था। अलग होने के बावजूद अमृता और सैफ अक्सर अपने रिलेशन को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं।

अगर बात करें वायरल खुलासे की तो एक्ट्रेस एक चैट शो में अपने पति सैफ के साथ पहुंची थी। जहां उन्होंने बोला कि वो अन्य एक्ट्रेसेस की तरफ बिकिनी पहनने वाली नहीं हैं। वो एक घरेलु, संस्कारी और बहन जी जैसी औरत हैं। उन्हें शालीनता से बात करना पसंद है। जिसके बाद उन्होंने बोला कि अपने जमाने में भी वो काफी ज्यादा बेबाक थी और एक्टर्स के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस करती थी। लेकिन अब नहीं, अब भी वो स्ट्रॉन्ग हैं। लेकिन उन्हें अब चीज़ों को शांतिपूर्वक करना पसंद है। होस्ट सिमी ग्रेवाल ने जस पूछा कि वो सैफ को अन्य एक्ट्रेसेस के साथ रोमांस करता देखती हैं कि तो उन्हें कैसा लगता है। जिस पर उनका जवाब चौंकाने वाला था।

उन्होंने कहा कि वो उनपर ध्यान नहीं देती, क्योंकि एक समय पर वो भी ऐसा कर चुकी हैं। इसलिए सैफ जो कर रहे हैं सही हैं। लेकिन कभी-कभी उनका सैफ को फ्राइपैन से मारने का मन करता है। जिस पर सैफ मजाक में बोल देते हैं कि वो ऐसा पहले भी कर चुकी हैं। उनका ये खुलासा काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। बता दें कि अमृता से अलग होने के बाद सैफ ने साल 2012 में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर से शादी कर ली थी। जिनसे उनके दो बच्चे हैं— तैमूर अली खान और जाहंगीर अली खान हैं। सैफ अक्सर अपने चारों बच्चों के साथ नज़र आते हैं।

Share This Article
Leave a comment