fbpx

Akshay Kumar की फिल्म ने 5 दिन में बना डाले ये 5 रिकॉर्ड्स

B Editor

Sooryavanshi ने 5 दिन में बनाए ये बड़े रिकॉर्ड्स
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म सूर्यवंशी हाल ही में सिनेमाघर पहुंची हैं। फिल्म को रिलीज हुए सिर्फ 5 दिन पूरे हुए हैं और फिल्म ने इन 5 दिनों में ही ये बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। यहां देखें लिस्ट।

5वें दिन बनी 100 करोड़ी फिल्म
अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की फिल्म इन 5 दिन में ही 100 करोड़ रुपयों का आंकड़ा पार कर लिया है।

साल 2021 की पहली 100 करोड़ी फिल्म
इसके साथ ही ये फिल्म साल 2021 की पहली 100 करोड़ी फिल्म बन चुकी है।

रोहित शेट्टी की 9वीं 100 करोड़ी फिल्म
100 करोड़ी बनते ही सूर्यवंशी ने निर्देशक रोहित शेट्टी की हिट फिल्मों की लिस्ट में अपना नाम जोड़ दिया है। ये निर्देशक रोहित शेट्टी की 9वीं 100 करोड़ी फिल्म बनी है।

कटरीना कैफ की 8वीं 100 करोड़ी फिल्म
इस फिल्म के साथ ही अदाकारा कटरीना कैफ की भी चांदी हो गई है। ये एक्ट्रेस की 8वीं सुपरहिट फिल्म बनी है।

अक्षय कुमार की 15वीं 100 करोड़ी फिल्म
जबकि सुपरस्टार अक्षय कुमार को फिल्म सूर्यवंशी के साथ ही अपने करियर की 15वीं 100 करोड़ी फिल्म मिल गई है।

Leave a comment