fbpx

Ashnoor Kaur:Ashnoor Kaur ने मुंबई में खरीदा अपने सपनों का महल, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दिखाई घर की एक झलक

admin
By admin

Ashnoor Kaur Buy New House:

अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की जिसमें वह अपने सपनों के महल यानी अपने ड्रीम होम की एक झलक पेश कर रही हैं।

हालांकि अभी उनके इस घर में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। तस्वीरों में इस घर को खरीदने की खुशी उनके चेहरे की साफ नजर आ रही है।

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) ने अब तक कई शोज में काम किया है।

उन्हें उनके फैंस कई नाम से जानते हैं कोई उन्हें झांसी की रानी कहता है तो वहीं कई पटियाला बेब्स के नाम से जानता है।

Ashnoor Kaur सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब अदाकारा ने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर एक गुड न्यूज शेयर की है। उन्होंने बताया है कि वह अपना नया घर खरीर चुकी हैं।

Ashnoor Kaur ने खरीदा नया घर

अशनूर कौर ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की, जिसमें वह अपने सपनों के महल यानी अपने ड्रीम होम की एक झलक पेश कर रही हैं।

हालांकि अभी उनके इस घर में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। तस्वीरों में इस घर को खरीदने की खुशी उनके चेहरे की साफ नजर आ रही है।

तस्वीरों में अशनूर ब्लू कलर के सूट में नजर आ रही हैं और कैप्शन में लिखा, नया महीना, नई शुरुआत, नया घर, कुछ दिन और ग्रेटफुल। महज 19 साल की अशनूर ने अपना खुद का घर खरीदा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ashnoor Kaur (@ashnoorkaur)

फैंस और सितारों ने दी बधाई

इस पोस्ट पर Ashnoor Kaur के फैंस और कई टीवी सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं।

शांतनु माहेश्वरी ने लिखा- बहुत बहुत बधाई। दूसरे ने लिखा, बधाई अशनूरी! ऐसे ही ऊंची मंजिलें लेते रहो।

एक्ट्रेस कनिका मान ने कमेंट कर लिखा, आपके लिए बहुत खुशी..बधाई हो।

Ashnoor Kaur के टीवी शोज

अशनूर कौर ने टीवी इंडस्ट्री में बेहद कम उम्र से ही काम शुरू कर दिया था। अशनूर ने साल 2009 में झांसी की रानी से एक अपने करियर की शुरुआत की थी।

इसके बाद वह, साथ निभाना साथिया, पटियाला बेब्स, ये रिश्ता क्या कहलाता है और ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा से शोज में नजर आई।

About Ashnoor Kaur :

अशनूर कौर का जन्म और पालन-पोषण एक सिख-पंजाबी परिवार में हुआ था।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2009 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी।

अशनूर को लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ‘नायरा’ के रूप में उनकी भूमिका के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है।

वह ‘साथ निभाना साथिया’, ‘शोभा सोमनाथ की’, ‘महाभारत’, ‘देवों के देव… महादेव’, ‘महाभारत’, ‘सियासत’, ‘पृथ्वी वल्लभ’ जैसी कई लोकप्रिय हिंदी टीवी सीरीजओं में दिखाई दिए हैं।

2018 में, अशनूर हिंदी फिल्मों: ‘संजू’ और ‘मनमर्जियां’ में दिखाई दीं।उन्होंने कई प्रिंट शूट और टीवीसी विज्ञापनों जैसे ‘गुडनाइट एडवांस एक्टिव+’, ‘एलआईसी’, ‘सफोला ओट्स’, ‘अमेजन’ आदि पर भी काम किया है|

अगस्त 2021 में, उन्होंने अपनी कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के स्कोर, 94% का खुलासा किया। अपने स्कोर से उत्साहित, अभिनेत्री ने उच्च शिक्षा और अभिनय के लिए अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में भी बात की।

किस तरह के किरदार करना चाहती हैं अशनूर कौर?

अब वह टीवी के जोन से निकलकर कुछ नया एक्सप्लोर करना चाहती हैं। अब वह परफॉर्मेंस पर आधारित रोल्स और स्ट्रांग कैरक्टर्स चुनना चाहती हैं जो दशकों तक एक संदेश पहुंचा सके।

अशनूर कौर ने बताया कि वेब शोज में काम करके उन्होंने अपने लिए कुछ बाउंड्री तय कर ली है। वह जब भी कोई शो करती हैं तो यह जरूर सोचती हैं कि कहीं उनका किरदार दर्शकों को गलत संदेश तो नहीं दे रहा है।

अशनूर ने बताया कि वह अपने कंफर्ट जोन से निकलकर एक्सट्रीम लेवल तक नहीं जाएंगी।

कैसे अपनी पढ़ाई को देती हैं समय?

अशनूर कौर ने बताया कि उनके जीवन में पढ़ाई और काम दोनों को उन्होंने एक समान माना है। इसीलिए वह काम के साथ पढ़ाई भी करती हैं।

उन्होंने बताया कि वह अभी बीएमएमसी के पहले साल में हैं। उन्हें मुंबई के टॉप कॉलेजेस में से एक कॉलेज में उनके मेरिट के आधार पर एडमिशन मिला है।

अपने एकेडमिक्स को लेकर वह काफी खुश हैं और वह अपने काम के साथ आगे भी अपनी पढ़ाई को जारी रखेंगी।

ये भी पढ़ें :

गोविंदा से अमिताभ तक, जब लड़की बनकर बॉलीवुड में छाए ये 10 अभिनेता, एक्ट्रेस से भी दिखे हसीन

पति संग महल जैसे आलीशान घर में रहती हैं अमृता राव, जीती हैं महारानी के जैसे ज़िन्दगी