लंदन की भीगी सड़कों पर सैर का मजा लेती दिखी बेबो, पापा सैफ के कंधों पर सवार बैठे दिखे तैमूर अली खान

लंदन में फैमिली संग क्वालिटी टाइम बिता रही हैं बेबो
करीना कपूर इन दिनों अपने परिवार के साथ लंदन की सैर पर हैं। वो यहां बेटे तैमूर अली खान और पति सैफ अली खान के साथ अपनी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग के लिए आई हुई है। लेकिन साथ ही वो वक्त निकालकर अपने परिवार के साथ फुर्सत के पल भी चुरा ही लेती है। देखिए फोटोज-
लंदन की भीगी सड़कों पर सैर निकले
इस दौरान करीना कपूर खान पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ लंदन की भीगी सड़कों पर सैर करने निकली।