भारतीय क्रिकेटर्स की दुल्हनियां बनने के बाद इन अदाकाराओं ने एक्टिंग को किया अलबिदा, एक ने तो Salman Khan के साथ दी थी ब्लॉकबस्टर फिल्म

क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता कोई नई बात नहीं है। बॉलीवुड अदाकराएं और भारतीय क्रिकेटर्स अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में रहे हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको बॉलीवुड की उन अदाकाराओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने क्रिकेटर्स से शादी करने के बाद एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया। आइए देखें ये लिस्ट…
बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा ने 2015 में अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह से शादी की। गीता और हरभजन हाल ही में 10 जुलाई को एक बच्चे (जोवन वीर सिंह प्लाहा) के माता-पिता बने। उनकी एक बेटी हिनाया हीर प्लाहा भी है, जो 2016 में पैदा हुई थी। गीता की आखिरी बार ‘लॉक’ नाम की एक पंजाबी फिल्म में देखा गया था, जो 2016 में रिलीज हुई थी।