हाथों में कुदाल थामे नजर आईं दिव्या खोसला कुमार, फैंस बोले…

B Editor

हाथों में कुदाल थामे नजरजॉन अब्राहम स्टारर सत्यमेव जयते 2 से दिव्या खोसला कुमार का नया लुक इंटरनेट पर जारी किया है।

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) और दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) स्टारर सत्यमेव जयते 2 (Satyameva Jayate 2) की घोषणा से बाद से ही फैंस इसे बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हैं। इसने दर्शकों के बीच काफी उत्साह पैदा कर दिया है। हिट फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ की अगली कड़ी में जॉन अब्राहम दोहरी भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं दिव्या खोसला कुमार फिल्म में लीड किरदार निभाती दिखाई देंगे। ऐसे में मेकर्स ने आज दिव्या खोसला कुमार के लुक के साथ नया पोस्टर जारी किया है।

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जॉन अब्राहम ने ‘सत्यमेव जयते 2’ का पोस्टर साझा किया। पोस्टर में हम दिव्या खोसला कुमार को हाथ में कुल्हाड़ी लिए हुए देख सकते हैं। एक्ट्रेस ने सफेद सलवार कमीज पहनी है और अपने खुले बालों में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस पोस्टर में एक्ट्रेस को आगे बढ़ते हुए देखा जा सकता है और भीड़ को उनका पीछा करते देखा जा सकता है।

पोस्टर देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि दिव्या फिल्म में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ती नजर आएंगी। इस पोस्टर को शेयर करते हुए जॉन ने लिखा, ‘जो तिरंगे पे जान देती है वो भारत मां की बेटी है! सत्यमेव जयते2 का ट्रेलर कल आ रहा है। ये फिल्म सिनेमाघरों में गुरुवार, 25 नवंबर को रिलीज होगी।’

लेखक-निर्देशक मिलाप मिलन जावेरी की ‘सत्यमेव जयते 2’ का ट्रेलर कल रिलीज किया जाएगा। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार (टी-सीरीज), मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, निखिल आडवाणी (एम्मी एंटरटेनमेंट) द्वारा निर्मित ‘सत्यमेव जयते 2’ गुरुवार, 25 नवंबर 2021 को रिलीज होगी। दिव्या खोसला कुमार काफी लंबे समय के बाद बड़े परदे पर दिखाई देंगे।

आईं दिव्या खोसला कुमार, फैंस बोले…

Share This Article
Leave a comment