fbpx

ऐश्वर्या राय-सोनम कपूर से लेकर जया बच्चन-रेखा तक, इन अभिनेत्रियों के बीच हो चुकी है लड़ाई, जानें वजह….

B Editor

6. माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी
Sridevi And madhuri Dixit
फिल्म इंडस्ट्री की पहली सुपरस्टार श्रीदेवी (Sridevi) और माधुरी दीक्षित भी अपने समय में एक-दूसरे को देखना पसंद नहीं करती थीं। कहा जाता है कि, दोनों लीडिंग एक्ट्रेसेस एक-दूसरे को अपना सबसे बड़ा कॉम्पिटिशन मानती थीं। काफी समय बाद माधुरी और श्रीदेवी को साथ एक रियलिटी शो में देखा गया था, जहां लेडी सुपरस्टार अपनी फिल्म का प्रचार करने पहुंची थीं।

7. प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ
Priyanka Chopra and Katrina Kaif
अवॉर्ड फंक्शन में शो-स्टॉपर बनना अपने आप में बड़ी बात होती है और कई बार इसके लिए दो अभिनेत्रियां आपस में लड़ जाती हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) हैं। दरअसल, प्रियंका को एक अवॉर्ड फंक्शन के लिए शो-स्टॉपर बनने का ऑफर मिला था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था। इसके बाद कैटरीना को ये ऑफर मिला था। हालांकि, जब इस बात की चर्चा होने लगी, तो कैटरीना ने कहा था कि, वो शो-स्टॉपर के लिए पहली पसंद थीं, न कि प्रियंका। बहरहाल, अब प्रियंका और कैटरीना एक-दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं।

Leave a comment