Amitabh Bachchan ही नहीं बल्कि इन 6 एक्टर्स के इश्क में गिरफ्तार हुईं थी Rekha| देखें कोन कोन हैं….

B Editor

इन एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है Rekha का नाम
Happy Birtdhay Rekha: बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा (Rekha) आज अपना 67वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। रेखा की लाइफ एक खुली किताब की तह रही है। अपने करियर में रेखा का नाम कई मशहूर एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। रेखा के जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपको एक्ट्रेस के लिंकअप्स के बारे में बातें जा रहे हैं। यकीन मानिए ये लिस्ट देख आप भी चौंक जाएंगे…

अक्षय कुमार (Akshay Kumar)
1996 में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और रेखा ने फिल्म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ में साथ काम किया था। अक्षय और रेखा के एक-दूसरे के करीब आने की कहानियां इंडस्ट्री में फैल गईं। उस समय अक्षय पहले से ही कई महिलाओं के साथ जुड़े हुए थे और फिर रेखा के अफेयर की अफवाहें सामने आईं। अक्षय उस समय रवीना को डेट कर रहे थे। उस समय सिने ब्लिट्ज के साथ एक इंटरव्यू में रवीना ने साझा किया था, ‘अगर ये एक्ट्रेस जानती है कि हम एक साथ हैं, फिर भी अक्षय के करीब जाती हैं, तो मैं बीच में जरूर आउंगी लेकिन अक्षय जानता है कि मुझे लगता है कि स्थिति को कैसे संभालना है।’

संजय दत्त (Sanjay Dutt)
सालों बाद 80 के दशक में रेखा और संजय दत्त के अफेयर की खबरें सामने आईं। दोनों ने इस तरह रिश्ते से इनकार किया। यह भी कहा गया कि रेखा संजय दत्त के लिए सिंदूर लगाती हैं। हालांकि यासिर उस्मान ने अपनी पुस्तक ‘रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी’ में कहा, ‘रेखा और संजय दत्त एक साथ एक फिल्म में काम कर रहे थे, शायद ये जमीन आसमान (1984) थी। उस समय उनके अफेयर की अफवाहें सामने आई थीं। दरअसल, कुछ लोगों का कहना था कि उन्होंने शादी कर ली है। ये अफवाहें इतनी तेज हो गईं कि संजय दत्त को एक मैगजीन में आरोपों का खंडन करना पड़ा।’

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)
अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर से तो पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री वाकिफ है। रेखा और अमिताभ पहली बार बड़े पर्दे पर फिल्म ‘दो अंजाने’ से नजर आए। इसके बाद दोनों यश चोपड़ा की सुपरहिट ‘सिलसिला’ में दिखाई दिए। रिपोर्ट्स में यहां तक दावा किया गया है कि दोनों ने गुपचुप शादी भी कर ली थी। इतना ही रेखा आज भी अपनी मांग में अमिताभ बच्चन के नाम का सिंदूर लगाती हैं। हालांकि लंबे तक एक दूसरे के साथ रिश्ते में रखने के बाद भी दोनों कभी एक नहीं हो पाए।

जीतेंद्र (Jeetendra)
बॉलीवुड में रेखा का नाम सबसे पहले अपने जमाने के सुपरस्टार जीतेंद्र के साथ जुड़ा था। जितेंद्र अपनी फीमेल को-स्टार्स के साथ कैजुअल फ्लर्टिंग के लिए जाने जाते थे। रेखा और जीतेंद्र दोनों ने एक-दूसरे के साथ कई फिल्में की थीं। कहा जाता है कि रेखा उन्हें लेकर काफी सीरियस थीं लेकिन जब वह रेखा से मिले थे तब सुपरस्टार शोभा कपूर से शादी कर चुके थे। जब उनकी कथित डेटिंग के बारे में अफवाहें फैलने लगीं, तो रेखा को कई लोगों ने ‘होम-ब्रेकर’ करार दिया। बाद में उनके रिश्ते में कड़वाहट आ गई।

मुकेश अग्रवाल (Mukesh Agarwal)
अमिताभ बच्चन से अलग होने के बाद रेखा ने मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल के साथ साथ फेरे लिए थे। हालांकि कुछ समय के बाद मुकेश को बिजनेस में काफी नुकसान होने लगा था। 2 अक्टूबर 1990 को मुकेश ने पंखे से लटककर अंतिम सांस ली। मुकेश की मौत के बाद रेखा को लोगों ‘डायन’, ‘ब्लैक विडो, ‘मैन ईटर’ कहकर बुलाने लगे थे। आसपास के लोग उनसे नफरत करने लगे थे। मुकेश के भाई अनिल गुप्ता ने एक बार कहा था, ‘मेरा भाई रेखा से सच्चा प्यार करता था। वह बर्दाश्त नहीं कर सका कि रेखा उसके साथ क्या कर रही थी। अब वह क्या चाहती है, क्या उसे हमारे पैसे चाहिए?’

विनोद मेहरा (Vinod Mehra)
रेखा का अफेयर विनोद मेहरा के साथ भी था। विनोद के लुक्स और उनके स्टाइल की रेखा दीवानी हो गई थीं। दोनों ने एक सीक्रेट वेडिंग सेरेमनी में शादी की लेकिन यह ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई। टीओआई में छपे एक अंश के अनुसार एक फिल्म निर्माता ने विनोद की मां कमल मेहरा द्वारा रेखा के साथ हुए कठोर व्यवहार का खुलासा किया था। उन्होंने आगे कहा कि विनोद की मां ने रेखा को धक्का दिया और उसे मारने के लिए अपनी सैंडल लगभग उतार दी। इसके बाद रेखा रोती हुई लिफ्ट की ओर दौड़ी। विनोद ने उनका पीछा किया और उन्हें शांत कराने की कोशिश की। रेखा ने 2004 में सिमी गरेवाल के साथ एक इंटरव्यू में विनोद मेहरा के साथ किसी भी वैवाहिक संबंध में होने से इनकार किया था।

किरण कुमार (Kiran Kumar)
रेखा के लिए यह एक छोटी सी फ्लिंग थी। किरण कुमार 50 से 80 के दशक तक इंडस्ट्री पर राज करने वाले मशहूर विलेन जीवन के बेटे हैं। किरण विनोद मेहरा की सबसे अच्छे दोस्त भी थे, जिनसे रेखा बाद में प्यार करने लगी थीं। उनका ये रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिक पाया और बाद में दोनों अलग हो गए।

Share This Article
Leave a comment