अक्षय कुमार-शाहरुख खान सहित इन 7 स्टार्स से इश्क लड़ा चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा के नाम का डंका भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी बजता है। हिन्दी फिल्मों में धमाल मचाने के बाद प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में धाक जमा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे सफल हीरोइनों में से एक हैं, जिन्होंने कई शानदार भूमिकाएं निभाई हैं। अच्छी फिल्मों के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा अपने लव अफेयर्स के चलते भी चर्चा में रही हैं। आइए आपको प्रियंका चोपड़ा के 7 ऐसे रिलेशनशिप के बारे में बताते हैं, जो हमेशा चर्चा में रहे हैं…
प्रियंका चोपड़ा और असीम मर्चेंट (Priyanka Chopra and Aseem Merchant)
प्रियंका चोपड़ा जिन दिनों बॉलीवुड में कदम जमाने की कोशिश कर रही थीं, उस दौरान वो असीम मर्चेंट के साथ थीं। दोनों को कई पार्टियों में एक साथ देखा गया। हालांकि जब प्रियंका चोपड़ा काम में बिजी हो गईं तो असीम के साथ उनके रिश्तों में दूरियां आ गईं।
प्रियंका चोपड़ा और हरमन बवेजा (Priyanka Chopra and Harman Baweja)
असीम मर्चेंट से दूरियां बनाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हरमन बवेजा को डेट करना शुरू किया। इन दोनों ने साथ में लव स्टोरी 2050 जैसी बिग बजट फिल्म भी की, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।