fbpx

जॉन अब्राहम से ‘दुश्मनी’ भूले सलमान खान, अंतिम ट्रेलर रिलीज से पहले किया ये काम….

B Editor

फिल्मी सितारों पर पैनी नजर रखने वाले लोगों से ये बात छुपी नहीं है कि फिल्म स्टार जॉन अब्राहम (John Abraham) और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के बीच छत्तीस का आंकड़ा है। दोनों सितारे एक दूसरे से कन्नी काटते हैं। आज से नहीं बल्कि इन दोनों सितारों के बीच सालों से ‘दुश्मनी’ है।

इसकी वजह अदाकारा कटरीना कैफ (Katrina Kaif) हैं। ज्यादातर लोग जानते हैं कि फिल्म स्टार जॉन अब्राहम की फिल्म साया के लिए पहले एक्ट्रेस कटरीना कैफ को कास्ट किया जाना था। उस वक्त कटरीना कैफ की बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से काफी करीबियां थी। कथित तौर पर दोनों एक दूसरे संग रोमांटिक रिश्ते में थे।

इसी दौरान एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने साया में एंट्री पाने के लिए कोशिश की थी। जॉन अब्राहम को उस वक्त अदाकारा का ऑडिशन पसंद नहीं आया। उन्होंने कथित तौर पर खराब हिंदी की वजह से कटरीना कैफ को फिल्म में नहीं शामिल होने दिया था। इसके बाद से ही जॉन अब्राहम सुपरस्टार सलमान खान की आंखों की किरकिरी बन गए।

बाद में जब फिल्म न्यूयॉर्क के लिए कटरीना कैफ को जॉन अब्राहम के अपोजिट कास्ट किया जाना था। उस वक्त खुद अदाकारा इस फिल्म से पीछे हटना चाहती थी। हालांकि सलमान खान की राय पर चलते हुए एक्ट्रेस ने ये फिल्म साइन कर ली। इसके बाद भी दोनों के रिश्ते अब तक सामान्य नहीं थे।

मगर अब ऐसा नहीं है। अब हालात बदल चुके हैं। इसकी पहल खुद सलमान खान ने की है। दरअसल, सलमान खान-आयुष शर्मा और जॉन अब्राहम की फिल्में- अंतिम और सत्यमेव जयते 2 (Satyameva Jayate 2) एक साथ ही थियेटर्स पर पहुंच रही हैं। इतना ही नहीं, दोनों फिल्मों के ट्रेलर भी एक ही दिन रिलीज किए गए हैं। जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते का ट्रेलर जैसे ही रिलीज हुआ, तो खुद सलमान खान ने ट्वीट कर इसकी खूब तारीफ की।

सलमान खान के इस जेस्चर से जॉन अब्राहम भी खुशी से फूले नहीं समाए। उन्होंने सलमान खान के ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘थैंक्यू सलमान खान, ये मेरे लिए काफी महत्व रखता है। आपको और आयुष को अंतिम के लिए बहुत शुभकामनाएं।

तो अंत भला तो सब भला। आपको सलमान खान और जॉन अब्राहम के बीच पनपती नई दोस्ती की शुरुआत के बारे में क्या कहना है? अपनी राय आप हमें कमेंट कर बता सकते हैं।

Leave a comment