fbpx

कन्नड़ स्टार Puneeth Rajkumar Death की मौत पर टूटा Sonu Sood का दिल| जानिए Sonu Sood ने Puneeth Rajkumar के बारे में क्या कहा….

B Editor

दिग्गज कन्नड़ फिल्म स्टार पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) की आकस्मिक मौत ने सोशल मीडिया हिला डाला है। इससे कुछ वक्त पहले ही पुनीत राजकुमार को दिल का दौरा पड़ने की जानकारी सामने आई थी।

रिपोर्ट्स थीं कि फिल्म स्टार को बैंग्लुरू के विक्रम हॉस्पिटल में दिल का दौरा पड़ने की शिकायत के बाद भर्ती करवाया गया था। हैरानी की बात ये है कि मौत से चंद घंटों पहले ही फिल्म स्टार पुनीत राजकुमार ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर फिल्म बजरंगी 2 की टीम को बधाई दी थी।

इतना ही नहीं, फिल्म स्टार पुनीत राजकुमार दो दिन पहले ही बजरंगी 2 के प्रमोशन इवेंट्स में हिस्सा लिया था। जहां उन्होंने स्टेज पर काफी मस्ती की थी। ऐसे में अचानक सामने आई पुनीत राजकुमार के निधन की जानकारी से लोग सन्न हैं।

पुनीत राजकुमार के निधन की जानकारी देते हुए फिल्म स्टार सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट कर अपना दुख जताया है। पुनीत राजकुमार के निधन की जानकारी देते हुए सोनू सूद ने लिखा, ‘दिल टूट गया है। आपको हमेशा मिस करूंगा मेरे भाई। पुनीथ राजकुमार’ सोनू सूद का ये ट्वीट आप यहां देख सकते हैं।

साउथ सिनेमा में उठी शोक की लहर
फिल्म स्टार पुनीत राजकुमार की मृत्यु की खबर सामने आने से सोशल मीडिया पर लोगों के दुखों का अंबार लग गया है। सोनू सूद ही नहीं, कई साउथ सितारों ने भी कन्नड़ स्टार पुनीत राजकुमार की मृत्यु की खबर पर दुख बयां किया है।

अदाकारा लक्ष्मी मंचू ने ट्वीट कर लिखा, ‘हे भगवान, ये सच नहीं हो सकता। ऐसा कैसे हो सकता है। परिवार को मेरी संवेदनाएं। आपकी आत्मा को शांति मिले। इतनी जल्दी चले गए।’ लक्ष्मी मंचू और मनोज मंचू समेत साउथ सितारों के ये ट्वीट्स आप यहां देख सकते हैं।

महज 46 साल के थे पुनीथ राजकुमार
कन्नड़ फिल्म स्टार पुनीत राजकुमार की आक्समिक मौत की खबर ने सोशल मीडिया हिला दिया है। वो महज 46 साल के थे। पुनीत राजकुमार ने अप्पू, वीरा कानाडिगा, मौर्या, आकाश, अजय जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी थी। उन्हें कन्नड़ सिनेमा का पावर स्टार भी कहा जाता था।

Leave a comment