इन अभिनेत्रियों के आड़े नहीं आया इनका सांवला रंग, अपने अभिनय के दम पर बनाई बॉलीवुड में पहचान!

B Editor

बॉलीवुड हो या फिर टीवी इंडस्ट्री हर जगह खूबसूरती को सबसे ऊपर रखा जाता है। पहले के समय में डस्की लुक अलग ही तरह से देखा जाता था। मगर धीरे-धीरे समय बदलने एक बाद लोगों का नजरिया भी बदला। आज हम अपनी रिपोर्ट में आपको बॉलीवुड की उन अदाकाराओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी सक्सेस के बीच उनका सांवला रंग नहीं आया। आइए इस लिस्ट पर डाले एक नजर…

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)
2003 में ‘द हीरो’ के साथ अपनी शुरुआत करने से लेकर हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में खलनायक की भूमिका निभाने तक, प्रियंका चोपड़ा एक के बाद एक सफलता की सीढियां चढ़ती चली गईं। उन्हें दुनिया की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। एक्ट्रेस का सांवला रंग उनके फैंस को खूब पसंद आता है।

बिपाशा बसु (Bipasha Basu)
बिपाशा बसु का सांवला रंग ही था, जिसने फैंस को अपनी ओर आकर्षित किया था। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उनकी सक्सेस के बीच उनका लुक कभी नहीं आया।

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)
मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड में अपनी फिट बॉडी और हॉटनेस के लिए जानी-जाती हैं। एक्ट्रेस की बिकिनी फोटोज आज भी सोशल मीडिया पर आग लगाती हैं।

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अक्सर अपनी बेदाग भूरी त्वचा को फ्लॉन्ट करती रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी बॉडी को योग के जरिए फिट रखती हैं। आज भी फैंस उनकी अदाओं पर फिदा हो जाते हैं।

राधिका आप्टे (Radhika Apte)
राधिका आप्टे का ये फोटोशूट साबित करता है कि वो कितनी हॉट और खूबसूरत हैं। एक्ट्रेस ने अपने टैलेंट और बोल्ड ऑन-स्क्रीन परफॉर्मेंस से फैंस के बीच अलग पहचान बनाई है। वह अपने सांवले लुक के लिए जानी जाती हैं।

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen)
2 बच्चों की मां होने के बावजूद सांवली बंगाली ब्यूटी अभी भी कई पुरुषों के दिलों की धड़कन है। चाहे सुष्मिता का हॉट लुक हो या क्यूट स्माइल बॉलीवुड में उनकी जगह कोई नहीं ले सकता है।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)
बॉलीवुड की टॉप और हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक दीपिका पादुकोण अक्सर अपनी सांवली त्वचा को फ्लॉन्ट करती हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती और ड्रेसिंग सेंस पर लाखों फैंस फिदा हैं।

Share This Article
Leave a comment