इन 6 बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने फैन से ही कर ली शादी, टूट गए थे लाखों लोगों के दिल

B Editor

इन स्टार्स ने अपने फैन से की शादी
फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने अपने फैन को ही दिल दे दिया और तो और उन्होंने अपने फैन को ही हमसफर के तौर पर चुन लिया। इस लिस्ट में काफी बड़े नाम शामिल हैं। देखिए पूरी लिस्ट…

दिलीप कुमार (Dilip Kumar)
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का आता है। दिलीप कुमार ने सायरा बानो से शादी की थी। सायरा बानो दिलीप कुमार की बहुत बड़ी फैन थीं। वे दिलीप कुमार को देखने के लिए उनके मूवी सेट्स पर पहुंच जाती थीं। दोनों की उम्र में भी बहुत अंतर है। शादी के वक्त जहां दिलीप कुमार 44 साल के थे तो वहीं सायरा की उम्र महज 22 साल थी

मुमताज (Mumtaz)
दिग्गज अदाकारा मुमताज (Mumtaz) ने भी अपने फैन को ही हमसफर चुना था। मुमताज ने 29 मई 1974 को अपने फैन मयूर माधवानी से शादी की थी। मयूर मुमताज की खूबसूरती पर लट्टू थे और उनकी फिल्मों की शूटिंग देखने सेट पर आ धमकते थे।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra)
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) के पति राज कुंद्रा न केवल एक अच्छे बिजनेसमैन हैं बल्कि वे शिल्पा के बहुत बड़े चाहने वाले भी हैं। शुरुआत से ही वे शिल्पा पर फिदा थे और उनके काम के फैन थे। बस दोनों की किस्मत ने उन्हें हमेशा कर लिए एक कर दिया।

विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi)
विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) अपने करियर की शुरुआत में ही हिट होकर आगे बढ़ गए थे। वहीं से उन पर कई महिलाओं का क्रश था। इन्हीं में से एक कर्नाटक राजनेता की बेटी प्रियंका अल्वा थीं। प्रियंका विवेक की फैन थीं। आखिरकार दोनों की किस्मत ऐसी घूमी कि दोनों हमेशा के लिए एक हो गए।

जितेंद्र (Jitendra)
‘जंपिंग जैक’ के नाम से मशहूर एक्टर जितेंद्र (Jitendra) ने शोभा कपूर से शादी की है। शोभा एक एयर होस्टेस और जितेंद्र की फैन हैं। शोभा जितेंद्र की सारी फिल्में देखतीं और किस्मत देखिए कि उन्हें जितेंद्र हमसफर के रूप में मिल गए।

ईशा देओल (Esha Deol)
देओल खानदान की बेटी ईशा देओल (Esha Deol) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। ईशा ने भरत तख्तानी से शादी की है। भरत ईशा को स्कूली समय से जानते थे और उन्हें काफी पसंद करते थे। हालांकि बाद में दोनों की राहें अलग हो गईं। बाद में भरत ईशा के फैन बन गए। आखिरकार किस्मत ने दोनों को हमेशा के लिए मिलवा ही दिया।

Share This Article
Leave a comment