fbpx

स्मॉल टाउन से ताल्लुक रखती हैं ये 8 पॉपुलर टीवी की एक्ट्रेस, देखें लिस्ट…..

B Editor

छोटे शहरों से मुंबई आई हैं ये 8 टीवी एक्ट्रेस
टीवी इंडस्ट्री में तमाम ऐसी अदाकाराएं हैं जिन्होंने छोटे-छोटे शहरों से मुंबई आकर अपने सपनों को पूरा किया है। इनमें से कई लोगों ने तो इस इडस्ट्री में अपनी खास जगह भी बना ली है। BollywoodLife की इस खास रिपोर्ट के जरिए आज हम ऐसी ही टीवी अदाकाराओं के बारे में आपको बताएंगे। नीचे देखें पूरी लिस्ट…

आशा नेगी (Asha Negi)
आशा नेगी उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली हैं। साल 2009 में मिस उत्तराखंड का खिताब अपने नाम करने के बाद आशा नेगी ने मुंबई की ओर रुख किया था। एकता कपूर के सुपरहिट सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ के जरिए आशा नेगी को खास पहचान मिली थी। इन दिनों आशा नेगी अपने बॉलीवुड करियर पर ध्यान देने में जुटी हुई हैं

देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee)
देवोलीन भट्टाचार्जी असम के सिवसागर जिले की रहने वाली है। ‘साथ निभाना साथिया’ सीरियल से देवोलीना भट्टाचार्जी ने खूब वाहवाही बटोरी। हाल ही में देवोलीना भट्टाचार्जी ने ‘बिग बॉस 13’ में हिस्सा लिया था।

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)
सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में दिव्यांका त्रिपाठी ने इशिता का रोल निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी है। दिव्यांका त्रिपाठी ने जीटीवी के सुपरहिट सीरियल ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ से टीवी की दुनिया में डेब्यू किया था। दिव्यांका त्रिपाठी मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली हैं।

कृतिका सेंगर (Kratika Senger)
उत्तर प्रदेश के कानपुर से ताल्लुक रखने वाली इस अदाकारा ने ‘झांसी की रानी’ और ‘कसम तेरे प्यार की’ जैसे हिट शोज में काम किया है।

रति पांडे (Rati Pandey)
‘हिटलर दीदी’ जैसे सीरियल का हिस्सा रह चुकी रति पांडे पटना की रहने वाली हैं।

रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik)
रुबीना दिलाइक हिमांचल प्रदेश के राजधानी शिमला से ताल्लुक रखती हैं। सीरियल ‘छोटी बहू’ के जरिए रुबीना दिलाइक ने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था।

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari)
श्वेता तिवारी टीवी की दुनिया का जाना पहचाना नाम हैं। सीरियल ‘कसौटी जिंदगी के’ में काम करने के बाद श्वेता तिवारी सफलता के रथ पर सवार हो गई थीं। श्वेता तिवारी उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की रहने वाली हैं।

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi)
उत्तराखंड के देहरादून की शिवांगी जोशी तो टीवी की हिट अदाकाराओं में से एक हैं। सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के जरिए शिवांगी जोशी की लोकप्रियता ने आसमान छू लिया है। फिलहाल के लिए ऐसी ही टीवी सीरियल गॉसिप्स (TV Serial Gossips) के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ।

Leave a comment