पत्नी और बच्चों को छोड़कर गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहते हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स, देखें पूरी लिस्ट

लिव-इन में गर्लफ्रेंड के साथ रहते हैं ये सेलेब्स
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर सेलेब्स को अपने पार्टनर के साथ लिव-इन में रहते हुए देखा गया था। आज हम अपनी इस लिस्ट में बॉलीवुड के उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रह रहे हैं। आइए इस लिस्ट डालें एक नजर…
अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal)
बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता अर्जुन रामपाल और मॉडल मेहर जेसिया की शादी 1998 में हुई थी। हालांकि ये शादी 20 साल बाद टूट गई। इस शादी से अर्जुन को दो बेटियां (माहिका और मायरा) हैं। काफी लंबे समय से अर्जुन रामपाल अपनी गर्लफ्रैंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Gabriella Demetriades) के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। इतना ही नहीं अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स का एक बेटा भी है।