fbpx

अजय देवगन के प्यार में पागल थी ये एक्ट्रेस, जो “सिंघम” के लिए अपने हाथो की नस काटने को भी तैयार थी…..

B Editor

अजय देवगन और बॉलीवुड क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत इस समय हिंदी सिनेमा में एक बड़ा नाम हैं। अजय देवगन पिछले 30 सालों से फिल्मी दुनिया पर राज कर रहे हैं। कंगना पिछले 15 साल से बॉलीवुड से भी जुड़ी हुई हैं। वास्तव में अजय देवगन ने अपने जीवन में कई अभिनेत्रियों के साथ ऑन-स्क्रीन रोमांस किया है। इसके अलावा उन्हें रियल लाइफ में भी कई एक्ट्रेस से प्यार हो चुका है। कंगना का नाम करीब आधा दर्जन अभिनेताओं के साथ भी जुड़ चुका है। हालांकि क्या आप जानते हैं कि अजय देवगन और कंगना रनौत एक दूसरे को डेट भी कर चुके हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में एक समय अजय देवगन और कंगना रनौत की खूब चर्चा थी। फिल्म में काम करने के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। गौरतलब है कि अजय और कंगना को फिल्म ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ में साथ देखा गया था। फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी।

Leave a comment