fbpx

क्या अगले साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे आलिया और रणबीर? जानिए हमारे साथ…

B Editor

चर्चाएं इस बात की थी कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साल 2020 में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, लेकिन ऐसा अभी तक संभव नहीं हो पाया है और साल 2020 को बीतने को है।

जहां एक तरफ एक्टर के पिता का अप्रैल के महीने में देहांत हो गया था, तो वहीं उसके बाद से ही कोरोना महामारी ने पूरे देश को अपनी चपेट में ले रखा है, जिसके चलते इनकी शादी पर ग्रहण के बादल मंडरा रहे हैं।

इस बीच ETimes के सूत्र के अनुसार खबर आई है कि, ‘रणबीर और आलिया साल 2020 की जगह अगले साल यानी 2021 में शादी रचाएंगे। कपल ने न केवल महामारी के कारण, बल्कि अपने बिजी शेड्यूल के कारण भी ये फैसला लिया है,

क्योंकि आने वाले महीनों में उनके पास कई ऐसे प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें वो बिजी रहने वाले हैं। कहा तो यहां तक गया है कि आलिया ने सब्यसाची से अपनी शादी के लहंगे को डिजाइन करने के लिए संपर्क किया था। हालांकि, अब इसे भी रोक दिया गया है।’

फिलहाल, फैंस को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि कपल की शादी अगले साल कब होती है।

तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरू बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Leave a comment