यामी गौतम और सोनाली बेंद्रे ने करवा चौथ पर पहना एक जैसा मंगलसूत्र, लाखों में है कीमत

B Editor

करवा चौथ एक हिंदू त्योहार है, जो पूरे भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ये फेस्टिवल समर्पण, प्यार और पति-पत्नी के बीच में अडिग विश्वास का प्रतीक है। महिलाओं की अपने पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखने की प्रथा ने पूरे भारत में एक त्योहार का रूप ले लिया है।

इस त्योहार पर बॉलीवुड की शादीशुदा महिलाएं भी अपना फैशनेबल लुक फ्लॉन्ट करती हुई नजर आती हैं और अपने इस दिन को हर तरह से खूबसूरत बनाने का प्रयास करती हैं। करवा चौथ के लिए सबसे महत्वपूर्ण एक्सेसरी मंगलसूत्र होता है और इस बार 24 अक्टूबर 2021 को मनाये गए करवा चौथ के त्योहार पर दो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस एक जैसा मंगलसूत्र पहने नजर आईं। इन स्टार्स के नाम यामी गौतम (Yami Gautam) और सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) है।

दरअसल, सोनाली बेंद्रे ने इस करवा चौथ पर अपना 19 साल पुराना शादी का लहंगा पहना था, जिसे फेमस फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिज़ाइन किया था। उनका ऑरेंज और पिंक लहंगा एक्ट्रेस पर बेहद जच रहा था और उन्होंने अपने लुक को माथे पर लाल बिंदी और मिनिमल मंगलसूत्र से पूरा किया था।

हालांकि, दोनों एक्ट्रेसेस के लुक में जिस चीज ने हमें सबसे ज्यादा आकर्षित किया, वो थे उनके मंगलसूत्र। दोनों एक्ट्रेसेस ‘Bvlgari’ कंपनी के सेम डिज़ाइन के मंगलसूत्र पहने दिखाई दी थीं। ये मंगलसूत्र 18 कैरेट येलो गोल्ड का है, जिसे गोल काले गोमेद और हीरे में सजाया गया है। इस मंगलसूत्र की कीमत 3.4 लाख रुपए है।

इससे पहले, प्रियंका चोपड़ा भी इसी डिज़ाइन का मंगलसूत्र पहने नजर आई थीं। एक फोटोशूट में उन्हें यही मंगलसूत्र पहने स्पॉट किया गया था। एक्ट्रेस मौजूदा समय में ‘Bvlgari’ ब्रांड की ग्लोबल एंबेसडर हैं।

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, मंगलसूत्र के मामले में सोनाली और यामी की पसंद काफी मिलती है। तो आपको ये मंगलसूत्र कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Share This Article
Leave a comment