धोनी को दिया पाकिस्तान को हराने का श्रेय, श्रीलंकाई कप्तान का बयान सुन तिलमिला गए होंगे पाकिस्तानी

एशिया कप में भारत का प्रदर्शन भले ही खराब रहा हो! मगर श्रीलंका जैसी टीम ने अपने प्रदर्शन से सबको चौका दिया! श्रीलंका की शुरुआत कुछ खास एशिया कप में नहीं रही थी! उनको अफगानिस्तान से करारी हार मिली थी! मगर इसके बाद श्रीलंका ने जो खेल दिखाया सभी हैरान रह गए! एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका का मुकाबला पाकिस्तान के साथ था!
श्रीलंका ने टॉस हारा और उन्हें पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया! इसमें यह देखा गया है कि जो टीम टॉस हार जाती है वह लगभग मैच हार जाती है! इस पर भी पहले कई बार बात हो चुकी है कि अगर टॉस से ही परिणाम निकलते हैं तो फिर मैच में ज्यादा रोमांच नहीं रह जाता है!
मगर इस बार श्रीलंका ने इस बात को भी गलत साबित कर दिया कि अगर आप टॉस हार भी जाते हैं और अच्छा खेल दिखाते हैं तो मैच जीत सकते हैं! हालांकि श्रीलंका की शुरुआत काफी खराब रही थी! मगर उसके बाद वह विजेता बनकर उभरे!
श्रीलंका की टीम में कोई बड़ा स्टार खिलाड़ी नहीं था! मगर इसके बावजूद सभी खिलाड़ियों ने अपना योगदान दिया! मगर इसी बीच श्रीलंका के कप्तान ने कहा कि वह जीत के लिए महेंद्र सिंह धोनी से प्रेरित हुए!
महेंद्र सिंह धोनी के गिनती महान कप्तानों में होती हैं! हमेशा लोग उनका जिक्र करते हैं! लगभग सभी खिलाड़ी उनसे प्रेरित होते हैं!श्रीलंका के कप्तान ने भी महेंद्र सिंह धोनी का जिक्र करते हुए कहा कि जब वह टॉस हार गए थे और उन्हें पहले बल्लेबाजी मिली थी! तो वह काफी सकारात्मक थे!
2021 में चेन्नई सुपर किंग ने भी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ट्रॉफी जीती थी! श्रीलंकाई कप्तान ने कहा कि हमें वह चीज प्रेरित कर रही थी! इसलिए हमने इस चीज का कोई दबाव नहीं लिया कि हम टॉस हार गए हैं तो मैच भी हार जाएंगे!