दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह संग रोमांटिक मूड में आईं नजर, एक्टर ने शेयर किए वीडियोज

एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बी-टाउन के पॉवर कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। वहीं, रणवीर और दीपिका भी अपने फैंस को कपल गोल्स देने से पीछे नहीं हटते हैं।
दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक और फनी वीडियोज व तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, दोनों ने सोशल मीडिया पर वीडियोज शेयर किए हैं, जो काफी फनी है। तो आइए देखते हैं वो वीडियो।
पहले ये जान लीजिए कि, संजय लीला भंसाली की डिनर पार्टी में दीपिका पादुकोण से मिले रणवीर पहली ही नजर में एक्ट्रेस को अपना दिल दे बैठे थे। उस दौरान दीपिका ने रणवीर को भाव नहीं दिया था। हालांकि, रणवीर ने मन ही मन ठान लिया था, कि एक्ट्रेस ही उनकी लेडीलव बनेंगी।
काफी पापड़ बेलने के बाद आखिरकार रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण के दिल में जगह बना पाए। दोनों ने काफी सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी करने का फैसला किया। रणवीर और दीपिका ने 14 व 15 नवंबर, 2018 को दोनों सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाजों से इटली में शादी रचाई थी। उसके बाद से ही ये कपल एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूबे हुए नजर आते हैं।