fbpx

दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह संग रोमांटिक मूड में आईं नजर, एक्टर ने शेयर किए वीडियोज

B Editor

इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा है, ‘क्या हमें इसके बजाय रिंग-ए-रिंग-ए-रोज़ करना चाहिए @Ranveersingh?’ इसके साथ ही उन्होंने फनी इमोजी शेयर की है। दीपिका पादुकोण के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा है, ‘निश्चित रूप से, हम इसे वो कह सकते हैं।’ इसके साथ उन्हें नाराज वाली इमोजी भी बनाई है।

दीपिका पादुकोण के अलावा रणवीर सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो बूमरैंग वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वह अपनी लेडीलव के साथ नजर आ रहे हैं। पहले वीडियो में दीपिका पादुकोण और उनके लविंग हसबैंड रणवीर सिंह एक-दूसरे को काटते हुई नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में दीपिका रणवीर के गाल पर किस करती हुई देखी जा सकती हैं। इन वीडियो में दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं।

इन वीडियोज को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा है, ‘पैक-मैन डॉट को खाता है। @deepikapadukone।’ इसके साथ उन्होंने एक फनी और हार्ट इमोजी शेयर की है। रणवीर के इस पोस्ट पर कमेंट करने से दीपिका खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, ‘क्यूटी।’ इसके साथ उन्होंने लव इमोजी भी शेयर की है।

Leave a comment