fbpx

ऐश्वर्या से लेकर रणबीर तक, सलमान के कट्टर दुश्मन है ये 9 स्टार्स, एक का खत्म कर दिया करियर

B Editor

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से की थी। इस फिल्म में वह एक्ट्रेस रेखा के देवर के किरदार में नजर आए थे, हालांकि सलमान खान को फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से अपार सफलता हासिल हुई। इसके बाद वह कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा बने। इंडस्ट्री में सलमान खान के जहां कई चाहने वाले हैं तो कई उनके दुश्मन भी है, बल्कि इंडस्ट्री में कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जिन्हें सलमान खान बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। आज हम आपको बताने जा रहे हैं इंडस्ट्री के कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में जो सलमान खान के दुश्मन है..

ऐश्वर्या राय
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का। गौरतलब है कि एक समय पर ऐश्वर्या और सलमान खान ने एक दूसरे से प्यार करते थे। लेकिन दोनों के रिश्ते इस कदर बिगड़े के आज यह दोनों एक दूसरे की शक्ल देखना भी पसंद नहीं करते। ब्रेकअप के बाद से सलमान-ऐश्वर्या एक दूसरे के आमने सामने आने से कतराते हैं।

शाहिद कपूर
शाहिद कपूर और सलमान खान के रिश्ते भी कुछ खास नहीं है। कहा जाता है कि शाहिद ने एक बार एक इवेंट के दौरान सलमान खान का मजाक उड़ा दिया था जिसके बाद सलमान बुरी तरह गुस्सा हो गए थे। हालांकि बाद में शाहिद ने सलमान खान से माफी मांग ली थी, लेकिन फिर भी इनके रिश्ते ठीक नहीं हुए।

अरिजीत सिंह
अरिजीत सिंह और सलमान खान की दुश्मनी एक समय पर काफी सुर्खियों में रही थी। इतना ही नहीं बल्कि अरिजीत सिंह और सलमान खान एक दूसरे के कट्टर दुश्मन तक बताया जाते हैं। कहा जाता है कि सलमान ने फिल्म ‘सुल्तान’ से अरिजीत सिंह का गाना कटवा दिया था जिसके बाद इन दोनों के रिश्ते बिगड़ गए थे।

संजय लीला भंसाली
‘हम दिल दे चुके सनम’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म करने वाले सलमान खान और संजय लीला भंसाली के बीच किसी दूसरी फिल्म के दौरान झगड़ा हो गया था जिसकी बाद इनके रिश्ते में खटास आ गई।

ए आर रहमान
ए आर रहमान को लेकर कहा जाता है कि उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ के टाइटल पर शिकायत दर्ज करवा दी थी जिसके बाद सलमान और उन दोनों के बीच दुश्मनी पैदा हो गई थी। इसके बाद सलमान खान ने भी ए आर रहमान के कुछ गानों का मजाक उड़ा डाला था।

सोनू निगम
इस लिस्ट में सोनू निगम का नाम भी शामिल है। बता दे सलमान खान और सोनू निगम के बीच एक मुद्दे को लेकर झगड़ा हो गया था जिसके बाद इन दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई।

रणबीर कपूर
रणबीर कपूर और सलमान खान के रिश्ते में मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के कारण खटास आई थी। इसके बाद सलमान और रणबीर के बीच दुश्मनी पैदा हो गई थी। इतना ही नहीं बल्कि सलमान ने रणबीर को थप्पड़ तक जड़ दिया।

प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान के बीच फिल्म ‘भारत’ को लेकर विवाद शुरू हुआ था। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग शुरू होने के चंद दिनों बाद ही छोड़ दिया था। इसके बाद दोनों के रिश्ते में खटास आ गई।

विवेक ओबेरॉय
विवेक ओबेरॉय और सलमान खान की दुश्मनी के बारे में भला कौन नहीं जानता। इन दोनों की दुश्मनी मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की वजह से हुई थी। इसके बाद विवेक ओबेरॉय का करियर लगभग इंडस्ट्री में खत्म हो गया।

Leave a comment