अंगूरी भाभी से लेकर विभूति नारायण तक, किसी ने किया MBA तो कोई है 8वी पास| जानिए कोण कितना पठा है…..

B Editor

टीवी सीरियल Bhabi Ji Ghar Par Hain सालों से दर्शकों के दिल पर राज करता आ रहा है। शो के हर किरदार को खूब प्यार मिला है। फिर चाहे वो अंगूरी भाभी हों, गोरी मैम या विभूति नारायण। लेकिन क्या आपको पता है कि ये स्टार्स कितने पढ़े लिखे हैं। किसी ने MBA किया है तो किसी ने B.SC में डिग्री ली है तो कई सिर्फ 8वी पास है। आइए आपको बताते हैं कि इन लोगों ने कितनी पढ़ाई की है।

रोहिताश्व गौड़
रोहिताश्व गौड़ ने शो में मनमोहन तिवारी के किरदार से खूब वाहवाही बटौरी है। उन्होंने कालका कॉलेज, हरियाणा से इकोनॉमिक्स में ऑनर्स किया हुआ है।

सानंद वर्मा
सीरियल में इनका आई लाइक इट डायलॉग खूब फेमस हुआ है। सानंद वर्मा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA किया है। इसके अलावा उन्होंने कंप्यूटर के कई डिप्लोमा कोर्स भी किए हैं।

सोमा राठौर
सोमा राठौर शो में अम्माजी का किरदार करती हैं। उन्होंने असम के स्कूल में पढ़ाई की थी और वो केवल 8 वीं पास हैं।

आसिफ शेख
विभूति नारायण को तो कौन नहीं जानता होगा। आसिफ शेख ने इस रोल में जान भर दी है। उन्होंने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है।

योगेश त्रिपाठी
योगेश शो में हप्पू सिंह का किरदार करते हैं। उन्होंने मैथमेटिक्स में B.Sc किया है हुआ है। उनका किरदार भी लोगों का दिल जीतता है।

शुभांगी अत्रे
शो की अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे ने मार्केटिंग और एचआर में MBA किया है। उन्होंने देवी अहिल्याबाई से ये पढ़ाई की थी।

Share This Article
Leave a comment