fbpx

करिश्मा तन्ना से लेकर मौनी रॉय समेत टीवी के ये 6 सितारे साल 2022 में लेंगे 7 फेरे

B Editor

नए साल के मौके पर नई जिंदगी की शुरूआत करेंगे ये सितारे
शादी के सीजन में कई टीवी सितारे शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस लिस्ट में अंकिता लोखंडे, ऐश्वर्या शर्मा, श्रद्धा आर्या और विशाल वशिष्ठ जैसे सितारों का नाम शामिल है। आने वाले समय में सेलेब्स वैडिंग्स का ये सिलसिला नहीं थमने वाला है। नए साल के बाद भी कई टीवी सितारे शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस लिस्ट में करिश्मा तन्ना, मौनी रॉय, मिलिंद गाबा, मानसी श्रीवास्तव और विपुल रॉय का नाम शामिल है।

मौनी रॉय (Mouny Roy)
टीवी की नागिन नए साल पर नई जिंदगी का शुरूआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मौनी रॉय 27 जनवरी को सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगीं।

विपुल रॉय (Vipul Roy)
एफआईआर’ में नजर आ चुके टीवी एक्टर विपुल रॉय और उनकी गर्लफ्रेंड मेलिस एटिसी ने भी शादी करने का फैसला कर लिया है। टीवी का ये कपल 13 फरवरी 2022 के दिन साथ जीने मरने की कसमें खाने वाले हैं। 10 फरवरी से विपुल रॉय की शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी।

करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna)
मौनी रॉय की तरह ही करिश्मा तन्ना भी जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि करिश्मा तन्ना फरवरी 2022 में शादी करने वाली हैं।

मिलिंद गाबा (Milind gaba)
बिग बॉस ओटीटी में नजर आ चुके सिंगर मिलिंद गाबा भी सिंगल से मिंगल होने की तैयारी कर रहे हैं। मिलिंद गाबा’ जनवरी 2021 में अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल के साथ शादी करने जा रहे हैं। मिलिंद गाबा ने फैंस को अब तक भी अपनी शादी की तारीख नहीं बताई है।

मानसी श्रीवास्तव (Mansi Shrivasdtava)
श्रद्धा आर्या के बाद उनकी ऑम स्क्रीन सौतन मानसी श्रीवास्तव भी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। मानसी श्रीवास्तव 22 जनवरी को अपने बॉयफ्रेंड कपिल तेजवानी के साथ सात फेरे लेंगीं।

देवोलीवना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee)
कुछ समय पहले ही देवोलीवना भट्टाचार्जी ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि वो साल 2022 में शादी के बंधन में बंधने की प्लानिंग कर रही हैं। हालांकि इस समय देवोलीवना भट्टाचार्जी बिग बॉस 15 के घर में कैद हैं। अब तक भी देवोलीवना भट्टाचार्जी ने अपनी शादी की तारीख से पर्दा नहीं हटाया है।

Leave a comment