fbpx

मिस्टर बीन एक्टर रोवन एटकिंसन की मौत की खबरों से हिला इंटरनेट, जानें खबर की सच्चाई

B Editor

मिस्टर बीन (Mr Bean) के किरदार से दुनियाभर में करोड़ों फैंस बना चुके हॉलीवुड एक्टर रोवन एटकिंसन (Rowan Atkinson) को लेकर आई एक खबर ने फैंस को परेशान कर दिया। खबर थी कि 66 साल की उम्र में रोवन का निधन हो गया है।

स खबर के आते ही फैंस के बीच कोहराम मच गया और लोग सोशल मीडिया पर पूछने लगे कि क्या सच में रोवन की मौत हो गई है? कई लोगों ने तो बिना खबर की सत्यता की जांच किए ही उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। इन सबके बाद रोवन एटकिंसन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे।

अब आ रही खबरें फैंस को राहत दे सकती हैं। मिस्टर बीन की मौत की खबरें सच नहीं बल्कि महज अफवाह हैं। वे ना केवल जिंदा हैं बल्कि पूरी तरह से स्वस्थ भी हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये अफवाह एक ट्विटर हैंडल ने उड़ाई जो अमेरिकी न्‍यूज चैनल फॉक्स न्यूज होने का दावा कर रहा था।

यहीं से रोवन की मौत की खबर आग की तरह फैल गई। इस फर्जी ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में एक स्पैम लिंक भी दिया गया था और भावुकता में इस लिंक पर क्लिक करने वाले लोग इस स्‍पैम का श‍िकार हो गए।

हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब रोवन की मौत को लेकर इस तरह की फर्जी खबर चली हो। पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है।

मिस्टर बीन के अलावा भी कई स्टार्स हैं जिनकी मौत की खबरें आए दिन सोशल मीडिया पर चलती रहती हैं। भारतीय सिनेमा के ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर एक्टर दिलीप कुमार भी ऐसी अफवाहों का कई बार शिकार हुए थे।

आपको बता दें कि ‘मिस्टर बीन’ का किरदार टीवी पर पहली बार 1990 में दिखाई दिया था। इसके बाद ये किरदार धीरे-धीरे दुनियाभर में मशहूर हो गया। टीम बॉलीवुड लाइफ की ओर से भी मिस्टर बीन को अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की शुभकामनाएं।

Leave a comment