fbpx

बेटे जेह को गोद में उठाकर चलती नजर आईं करीना कपूर खान, ट्रोलर्स बोले- अपना बच्चा तक नहीं उठा पा रही

B Editor

करीना कपूर खान को हमने अक्सर देखा है कि उनके बच्चों को हमेशा नैनी ही संभालती हुई दिखाई देती है। लेकिन इस बार तो जब खुद करीना कपूर खान बेबी जेह को अपनी गोद में उठाकर चलती हुई तो लोगों को उनका ऐसा करना भी रास नहीं आई। करीना कपूर को फिर से लोग उनके बर्ताव को लेकर ट्रोल करते हुए दिखाई दिए।

दरअसल करीना कपूर खान का एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने बेटे जेल को गोद में उठाकर चलती हुई एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। करीना कपूर इस दौरान पूरे टाइम बार-बार जेह को संभालती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं, बेचारे जेह कैमरामैन्स को देखकर डरते हुए दिखाई दे रहे हैं। यहां देखिए करीना कपूर खान से जुड़ा हुआ वायरल होता वीडियो।

करीना कपूर के इस वीडियो को देखने के बाद लोग एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आज मम्मी ने गोद में ले लिया वाह क्या बात है। इसके अलावा दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- साफ दिखाई दे रहा है कि अपना बच्चा नहीं उठ रहा है इसे। पागल औरत है ये। वहीं, तीसरे यूजर ने लिखा- साफ दिख रहा है कि करीना कपूर को अपने बच्चे को उठाने में कितनी परेशानी हो रही है। इसके अलावा कुछ लोग करीना कपूर खान की तारीफ करते हुए भी दिखाई दिए।

वहीं, हाल ही में करीना कपूर ने एक कंपनी के लिए एड करते हुए अपने घर का इंसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वीडियो में करीना कपूर खान ने अपने घर को दिखाया था। करीना कपूर के उस वीडियो को देखकर फैंस कई तरह की बातें करते हुए भी नजर आए थे। लोगों को करीना कपूर का घर काफी पसंद आया था।

Leave a comment