fbpx

फैमिली के साथ क्रिसमस के जश्न में शामिल नहीं होंगी करीना कपूर खान, सामने आई ये वजह

B Editor

कपूर खानदान में क्रिसमस का त्योहार बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता शशि कपूर हर साल जुहू में क्रिसमस लंच होस्ट करते थे। इस पार्टी में पूरा कपूर खानदान शामिल होता आया है। इसके बाद पूरा परिवार क्रिसमस लंच करने की परंपरा को आगे बढ़ा रहा है।

हालांकि करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) इस साल फैमिली के साथ क्रिसमस लंच को एन्जॉय नहीं कर पाएंगी। करीना कपूर को 13 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। करीना 8 दिसंबर को अपने दोस्तों के साथ करण जौहर के घर पर एक पार्टी में शामिल हुई थीं।

करीना कपूर इन दिनों क्वारंटाइन हैं और अपनी फैमिली को काफी मिस कर रही हैं। एक्ट्रेस के एक करीबी सूत्र ने हमें बताया कि करीना अब ठीक है और स्वस्थ है। एक्ट्रेस ने क्रिसमस लंच में शामिल नहीं होने का फैसला किया है।

करीना ने ये फैसला इसलिए लिया है क्योंकि उन्हें 14 दिन का क्वारंटाइन पीरियड पूरा करना है। सैफ अली खान, तैमूर और जेह पूरे कपूर खानदान के साथ क्रिसमस लंच का हिस्सा होंगे। करीना अपना क्वारंटाइन पीरियड खत्म करेंगी और फिर अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगी।

हालांकि करीना के फैंस तोड़े निराश जरूर हैं क्योंकि वो क्रिसमस सेलिब्रेशन में करीना कपूर को काफी मिस करने वाले हैं।

हाल ही में करीना कपूर ने अपने बड़े बेटे तैमूर के पांचवें जन्मदिन को भी मिस किया। करीना ने तैमूर को लेकर सोहा अली खान की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘हम आप सभी को बहुत मिस कर रहे हैं।’

खैर, इससे पहले करीना के पिता ने खुलासा किया था कि तैमूर और जेह अपने आइसोलेशन पीरियड के दौरान अपनी मम्मी के साथ हैं।

करीना का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद बीएमसी ने एक्ट्रेस के मुंबई हाउस को सील कर दिया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना को आखिरी बार ‘अंग्रेजी मीडियम’ में देखा गया था, जिसमें दिवंगत अभिनेता इरफान खान और एक्ट्रेस राधिका मदान थीं। करीना जल्द ही आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आएंगी।

Leave a comment