fbpx

करिश्मा तन्ना ने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ की गुपचुप सगाई !!

B Editor

बॉलीवुड और टीवी अदाकारा करिश्मा तन्ना ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ गुपचुप सगाई कर ली है। दोनों लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब इन्होंने शादी करने का फैसला किया है।

वरुण बंगेरा और करिश्मा तन्ना की सगाई में दोनों के कुछ करीबी लोग शामिल हुए, जिन्होंने मिलकर इन्हें आशीर्वाद दिया। दोनों ने 12 नवम्बर के दिन ही एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई है।

करिश्मा तन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक केक की तस्वीर शेयर की है, जिस पर बधाई लिखा हुआ है। करिश्मा के मंगेतर वरुण बंगेरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक्ट्रेस के साथ एक कोजी तस्वीर शेयर की है।

इन दोनों ने बिना बोले ही फैंस को इशारा दे दिया है कि ये 7 जन्मों के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

अगर करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा के रिश्ते की बात करें तो ये दोनों एक कॉमन फ्रेंड के यहां मिले, जिसके बाद इनके बीच दोस्ती हो गई। यह दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई और दोनों डेट करने लगे।

करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर थे, जिस कारण इन्होंने आज सगाई की है। जल्द ही ये दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।वरुण बंगेरा के साथ सगाई रचाने से पहले करिश्मा तन्ना उपेन पटेल और पर्व वी पुरी के साथ रिलेशन में रहीं।

इन दोनों के साथ करिश्मा का रिश्ता लम्बा नहीं चला और जल्द ही वो इन दोनों से अलग हो गईं। करिश्मा तन्ना ने अपने सालों लम्बे करियर में कई फिल्में और बहुत सुपरहिट शोज किए हैं। करिश्मा तन्ना के फैंस अब इंतजार कर रहे हैं कि वो कब अपनी सगाई की अनाउंसमेंट करेंगी।

Leave a comment