सच्चे प्यार के लिए करिश्मा तन्ना ने इन 5 लड़कों का दिल किया चकनाचूर

B Editor

इन लोगों को डेट कर चुकी हैं करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna)
टीवी की नागिन करिश्मा तन्ना आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। आज करिश्मा तन्ना पूरे 37 साल की हो चुकी हैं। करिश्मा तन्ना अपना जन्मदिन अपने मंगेतर के साथ सेलीब्रेट करेंगी। जल्द ही करिश्मा तन्ना दुल्हन बनने वाली हैं। हालांकि सच्चा प्यार मिलने से पहले करिश्मा तन्ना और भी कई लोगों को डेट कर चुकी हैं। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको करिश्मा तन्ना के एक्स बॉयफ्रेंड्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

बप्पा लहरी (Bappa Lahiri)
कुछ समय के लिए करिश्मा तन्ना ने जाने माने सिंगर बप्पा लहरी को भी डेट किया है। करिश्मा तन्ना का ये रिश्ता भी चंद महीने से ज्यादा नहीं चल सका।

हानीफ हिलाल (Hanif Hilal)
इस लिस्ट में अगला नमा हानीफ हिलाल का आता है। हानीफ हिलाल एक जाने माने मॉडल हैं। कुछ समय के लिए हानीफ हिलाल और करिश्मा तन्ना रिलेशनशिप में थे। कुछ समय की डेटिंग के बाद दोनों अलग हो गए।

श्रषभ चौकसी (Rushabh Choksi)
करिश्मा तन्ना मुंबई़ के एक फिटनेस ट्रेनर श्रषभ चौकसी को भी डेट कर चुकी हैं। हालांकि इस बार भी करिश्मा तन्ना की किस्मत खराब निकली और उनका ब्रेकअप हो गया।

उपेन पटेल (Upen Patel)
बिग बॉस के घर में बॉलीवुड एक्टर और जाने माने मॉडल उपेन पटेल की मुलाकात करिश्मा तन्ना से हुई थी। घर से बाहर जाने के बाद भी कुछ समय तक करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल रिलेशनशिप में थे। इसी बीच इन दोनों के रिश्ते को किसी की नजर लग गई। कुछ समय में ही इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। इन दोनों का रिश्ता किस वजह से टूटा ये बात कोई नहीं जानता है।

पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri)
एकता कपूर के सीरियल नागिन 3 की शूटिंग के दौरान करिश्मा तन्ना की नजदीकियां अपने कोएक्टर पर्ल वी पुरी के साथ बढ़ गई थीं। माता जाता है कि कुछ महीनों तक पर्ल वी पुरी और करिश्मा तन्ना ने एक दूसरे को डेट किया। हालांकि ये रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चल सका। कुछ समय में ही करिश्मा तन्ना के ब्रेकअप की खबर आम हो गई।

वरुण बंगेरा (Varun Bangera)
इन दिनों करिश्मा तन्ना, वरुण बंगेरा को डेट कर रही हैं। कुछ समय पहले ही करिश्मा तन्ना ने वरुण बंगेरा से दुबई में सगाई की है। जल्द ही वरुण बंगेरा और करिश्मा तन्ना शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

Share This Article
Leave a comment