fbpx

मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी बोल्ड बिकिनी तस्वीर, हॉटनेस देख फैंस का चेहरा हुआ लाल

B Editor

बॉलीवुड की बोल्ड बाला मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ वेकेशन मना रही हैं।

बीते दिन मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटोज शेयर की थीं, जिनसे फैंस को पता चला कि दोनों वेकेशन पर गए हुए हैं।

अदाकारा मलाइका अरोड़ा ने एक बार फिर से फैंस के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा की ये तस्वीर देख फैंस की आंखें खुली रह गई हैं और वो बस मलाइका अरोड़ा की टोन्ड बॉडी को देख रहे हैं।

जो तस्वीर मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, उसमें वो समुंदर किनारे बिकिनी में लेटी हुई हैं। इस तस्वीर में मलाइका अरोड़ा की परफेक्ट बॉडी नजर आ रही है।

मलाइका अरोड़ा ने पहले कभी इतनी बोल्ड फोटो शेयर नहीं की है, जिस कारण फैंस की आंखें खुली रह गई हैं। मलाइका अरोड़ा की ये तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है और वो लगातार एक्ट्रेस के फिगर की तारीफ कर रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा की तस्वीर पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘इतनी हॉटनेस देखकर तो ठंड को भी गर्मी लगने लगेगी।’ तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, ‘इस उम्र में ऐसा फिगर मेंटेन करना बहुत ही मुश्किल है।’

बताते चलें कि कुछ दिनों पहले मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबर सामने आई थी, जिसने लोगों को चौंका दिया था। बताया गया था कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रास्ते अब अलग हो चुके हैं लेकिन ताजा तस्वीरों से साफ हो गया है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक साथ ही हैं।

ये दोनों इन दोनों रोमांटिक पल बिता रहे हैं। अदाकारा मलाइका अरोड़ा की लेटेस्ट फोटो आपको कैसी लगी, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Leave a comment