मोनालिसा ने देसी बीट पर लचकाई अपनी पतली कमरिया, कैमरे के आगे हुईं बेकाबू

मोनालिसा ने देसी बीट पर लचकाई अपनी पतली कमरिया, कैमरे के आगे हुईं बेकाबू

भोजपुरी अदाकारा मोनालिसा लाइमलाइट बटोरने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देती हैं। मोनालिसा समय समय पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। मोनालिसा की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के बीच खूब वायरल होती हैं। आज भी मोनालिसा सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम पर मोनालिसा ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मोनालिसा अंग लगा दे गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।

डांस करने के लिए मोनालिसा ने साड़ी पहनी है। साड़ी में मोनालिसा ने कैमरे के सामने अपने किलर मूव्स दिखाए। मोनालिसा व्हाइट साड़ी में कमाल लग रही हैं। अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए मोनालिसा ने ब्लू कलर का ब्लाउज पहना है। ये शानदार डांस वीडियो शेयर करते हुए मोनालिसा ने लिखा, अंग लगा दे रे… ये गाना मुझे बहुत पसंद है।

मोनालिसा के इस अंदाज ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। मोनालिसा की वीडियो फैंस बार बार देख रहे हैं। लोग लगातार मोनालिसा की वीडियो को लाइक कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, आपने तो वीडियो शेयर करके दिन बना दिया। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि मोनालिसा सर्दी के मौसम में इस तरह नहीं घूमना चाहिए। वहीं कुछ लोग तो मोनालिसा को फायर बता रहे हैं।

गौरतलब है कि मोनालिसा इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। हाल ही में मोनालिसा अपनी वेब सीरीज हसरतें की वजह से छाई हुई थीं. इस वेब सीरीज में मोनालिसा ने अब तक का सबसे बोल्ड किरदार निभाया है। मोनालिसा इस वेब सीरीज में इरोटिक कविता लिखने वाली महिला बनी हैं जो कि प्यार की तलास में हैं। इस किरदार में जान डालने के लिए मोनालिसा ने कई किताबें पढ़ डाली थीं। मोनालिसा के इरोटिक अंदाज ने तो फैंस के दिलों की धड़कन को ही बढ़ा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *