मौनी रॉय जनवरी की इस तारीख को बनेंगी सूरज नांबियार की दुल्हनिया, लीक हुई शादी की डेट

टीवी और फिल्म अदाकारा मौनी रॉय (Mouni Roy) बीते लंबे से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। काफी समय से मौनी रॉय की शादी की खबर फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। कई महीनों से मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मौनी रॉय जनवरी 2022 में अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी कर लेंगी।
इसी बीच मौनी रॉय की शादी की तारीख लीक हो गई है। ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो टीवी की नागिन मौनी रॉय 27 जनवरी को सूरज नांबियार के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। मौनी रॉय ने अपनी शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
दावा किया जा रहा है कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहे हैं। मौनी रॉय की शादी दुबई या फिर इटली की किसी खूबसूरत लोकेशन पर होगी।