नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा पर चढ़ा डांस का बुखार,दुबई में जाकर जमकर मचाया हंगामा

B Editor

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट टीवी इंडस्ट्री के सबसे फेमस कपल्स में से एक हैं। सीरियल गुम है किसी के प्यार में के ये कपल आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होते रहते हैं। इसी बीच नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया हैं जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। जानकारी के लिए बता दें दोनों कपल अपने काम से कुछ दिन का ब्रेक लेकर दुबई में वेकेशन मनाने पहुंच गए हैं।
दुबई में दोनों कपल क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट दोनों दुबई जाते ही सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं। सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में पाखी का किरदार निभा रहीं ऐश्वर्या शर्मा ने हाल ही में अपने दुबई वेकेशन से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में ऐश्वर्या शर्मा वायरल गाने ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ पर डांस कर रही हैं।

ऐश्वर्या शर्मा ने वीडियो में कलरफुल शार्ट स्कर्ट ड्रेस पहनी है, जिसमें वो काफी सुंदर लग रही हैं। टीवी एक्टर नील भट्ट ने भी अपने एक डांस की वीडियो शेयर की है। वीडियो में नील भट्ट आयुष्मान खुराना और नोरा फतेही के हिट गाने जेडा नशा पर अपने डांस मूव्स दिखा रहे हैं। एक्टर का ये जबरदस्त डांस सभी को खूब पसंद आ रहा है। गुम है किसी के प्यार में स्टार नील से फैंस गुहार लगा रहे हैं की वो ऐसे डांस वीडियो पोस्ट शेयर करते रहे।

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट और लाइक कर रहे हैं। फैंस दोनों कपल से आने वाले एपिसोड को लेकर को सवाल पूछ रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि ‘क्या पाखी आने वाले एपिसोड में मरने वाली है? दूसरे यूजर ने लिखा है कि सई छोड़ रही हैं? जानकारी के लिए बता दें की ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट दुबई इंडियन टेलीविजन अकादमी अवार्ड के लिए गए थे।

Share This Article
Leave a comment