fbpx

Nikitin Dheer जल्द बनेंगे पापा, बीवी Kratika Sengar घर लेकर आएंगी खुशियां

B Editor

शेरशाह (Shershaah), सूर्यवंशी और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर निकितिन धीर (Nikitin Dheer) के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। उनकी पत्नी और जानी मानी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर (Kratika Sengar) मां बनने वाली हैं।

दोनों के घर अगले साल 2022 में एक नन्हा मेहमान आने वाला है। इसकी जानकारी खुद निकितिन धर ने दी है। निकितिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी कृतिका के साथ एक बेहद प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।

ये प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए निकितिन ने लिखा, ‘छोटा धीर साल 2022 में आ रहा है। हर-हर महादेव।’ निकितिन के पोस्ट पर सेलेब्स निकितिन और कृतिका को बधाई दे रहे हैं।

रजनीश दुग्गल, शिव पंडित, गौहर खान, आदित्य नारायण ने इस क्यूट कपल को बधाई दी है। वहीं कई सेलेब्स तो निकितिन के इस ऐलान पर चौंकते नजर आए।

जो तस्वीर निकितिन ने शेयर की है, उसमें कृतिका ने स्काई ब्लू सूट पहना है तो वहीं निकितिन गोल्डन कुर्ता पायजामा में नजर आ रहे हैं। देखिए निकितिन का पोस्ट…

आपको बता दें कि निकितिन धीर महाभारत में कर्ण का रोल कर चुके एक्टर पंकज धीर के बेटे हैं। पंकज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के एक जाने माने एक्टर हैं।

वहीं उनके बेटे निकितिन धीर भी धीरे-धीरे अपने पांव जमाने में लगे हुए हैं। कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। वे सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो निकितिन धीर हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में नजर आए हैं। वहीं कृतिका सेंगर टीवी शो ‘छोटी सरदारनी’ में नजर आई थीं। टीम बॉलीवुड लाइफ की ओर से भी निकितिन और कृतिका सेंगर को नए मेहमान के लिए ढेर सारी बधाई।

Leave a comment