Parineeti Chopra : पति Raghav Chadha के साथ ससुराल पहुंचीं Parineeti Chopra, नई नवेली दुल्हन का घर में हुआ ग्रैंड वेलकम

admin
By admin

Parineeti Chopra Delhi House Photos:

उदयपुर में शादी करने के बाद अब एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने पति के साथ ससुराल पहुंच चुकी हैं. जहां पर नई दुल्हन का जोरदार स्वागत किया गया है

Parineeti Chopra Raghav Chadha At Delhi House :

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अपने पति राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ कुछ वक्त पहले ही दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आई थीं. अब एक्ट्रेस अपने दिल्ली वाले घर यानि ससुराल में पहुंचे चुकी हैं. जहां पर राघव की नई नवेली दुल्हन का जोर-शोर से स्वागत किया गया है.

पति संग ससुराल पहुंचीं परिणीति चोपड़ा

Parineeti Chopra हाल ही में अपने पति राघव के साथ अपने ससुराल पहुंची हैं. जिसकी कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस के फैनपेज पर शेयर की गई हैं. इन तस्वीरों में परिणीति और राघव घर के अंदर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. परी शादी के बाद पहली बार अपने ससुराल पहुंची हैं. तो उनका यहां पर ग्रैंड वेलकम किया गया है. नई बहू के स्वागत के लिए राघव के पूरे घर को लाइटों और फूलों से सजाया गया है.

 

परिणीति का ससुराल में हुआ ग्रैंड वेलकम

सोशल मीडिया पर सामने आई इन तस्वीरों में राघव ससुराल पहुंचीं Parineeti Chopra अपनी पत्नी परिणीति को बाहों में थामे हुए घर के अंदर ले जा रहे हैं. परिणीति इस दौरान येलो सूट में नजर आ रही हैं. तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया कि, ‘नई दुल्हन का गृह प्रवेश…नई बहू परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा के घर पर.’ कपल की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

 

सीएम भगवंत मान और सीएम केजरीवाल ने दी बधाई

बता दें कि परी और राघव ने बीते दिन उदयपुर के द लीला पैलेस में सात फेरे लिए थे. दोनों की शादी में ना सिर्फ बॉलीवुड सितारे बल्कि कई बड़े राजनेता भी शामिल हुए थे. वहीं शादी में पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी कपल के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें नई जिंदगी की बधाई दी है. दोनों की तस्वीरों पर उनके फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं.

Parineeti Chopra Raghav Chadha Video परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ऑफिशियली पति-पत्नी बन चुके हैं। दोनों ने बीते दिन धूमधाम से शादी रचाई। शादी के बाद अब परिणीति अपने ससुराल पहुंच गई हैं। दिल्ली से उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। नई नवेली दुल्हन परिणीति सलवार-सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपना मंगलसूत्र भी फ्लॉन्ट किया।

 Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding Photos: 

लंबे समय से परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) अपनी शादी को लेकर चर्चा में थे। अब फाइनली दोनों ने शादी करके सात जन्मों तक एक साथ रहने की कसम खा ली। 24 सितंबर 2023 को दोनों ने उदयपुर में शादी की। अब परिणीति अपने ससुराल पहुंच गई हैं।

बी-टाउन के फेवरेट कपल्स की लिस्ट में शुमार हो चुके परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने रविवार को अपनी शादी और वेडिंग रिसेप्शन एन्जॉय करने के बाद 25 सितंबर को उदयपुर से दिल्ली आ गए। लीला पैलेस से निकलते हुए परिणीति और राघव को शादी के बाद पहली बार स्पॉट किया गया। अब दोनों को अलग-अलग लुक में दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया।

ये भी पढ़ें :

 

Priyanka-Deepika के नक्शेकदम पर चलीं Alia Bhatt !! कर डाली हॉलीवुड प्रोजेक्ट की घोषणा?

 

Share This Article