प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म द मेट्रिक्स रेसरेक्शन्स के प्रमोशन में बिजी हैं। वो इस फिल्म में कियानू रिव्स के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म की प्रमोशन के बीच ही उन्हें और भी कई मुद्दों से जूझना पड़ रहा है।
दरअसल उन्होंने पिछले दिनों इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने नाम के आगे से जोनस सरनेम हटा लिया था। इससे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया था। प्रियंका और निक जोनस के बीच में दरार की खबरें आने लगी थीं।
यहां तक कि कुछ ने तो तलाक की अफवाह भी उड़ा दी थी। ऐसी खबरों पर अब प्रियंका ने जवाब दिया है।
ई टाइम्स से बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ”मैं बस चाहती थी कि मेरा यूजरनेम मेरे ट्विटर से मैच हो। ये देखकर काफी हैरान हूं कि लोगों के लिए ये इतना बड़ा मुद्दा क्यों बन गया। ये सोशल मीडिया है तो आप सभी चिल रहें।”
इसके अलावा एक्ट्रेस को बार बार निक की पत्नी कहकर भी संबोधित किया गया। प्रिंयका ने इस बात पर भी विरोध जताया था। देसी गर्ल ने सोशल मीडिया पर कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए।
इनमें प्रियंका को निक की पत्नी कहा गया। प्रियंका ने इस बारे में कहा, ”मैं अब तक की सबसे प्रतिष्ठित फ्रेंचाइजी में से एक का प्रचार करती रही हूं। मुझे अभी भी निक जोनस की पत्नी कहकर संबोधित किया जा रहा है।”