fbpx

प्रियंका चोपड़ा ने तलाक का इशारा देकर निक जोनस पर लुटाया प्यार, इंस्टाग्राम पर मची खलबली

B Editor

लीवुड स्टार से ग्लोबल स्टार बन चुकी फिल्म अदाकारा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में इंस्टाग्राम और ट्वीटर एकाउंट पर अपने नाम के आगे से पति निक जोनस (Nick Jonas) का सरनेम ‘जोनस’ हटा दिया। जिसके बाद फिल्मी हलकों में तहलका मच गया। प्रियंका चोपड़ा के अपने पति निक जोनस के सरनेम को हटाने के बाद तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे।

प्रियंका चोपड़ा के इस कदम को उनकी शादीशुदा जिंदगी में तूफान उठने से लिंक करके देखा जा रहा है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के तलाक को लेकर संभावनाएं भी जताई जा रही हैं। इन खबरों के बीच ही प्रियंका चोपड़ा ने अगला कदम कुछ ऐसा उठाया है कि उनके चाहने वाले करोड़ों लोग कंफ्यूज हो गए हैं।

इंस्टाग्राम से जोनस सरनेम हटाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस की इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक ऐसा कमेंट किया है कि हर कोई हैरान है। बीते दिन निक जोनस ने हैवी वर्कआउट करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस वीडियो में निक जोनस कसरत करते दिख रहे हैं।

वीडियो को शेयर करते हुए निक जोनस ने लिखा, ‘मंडे मोटिविशन, आओ इसे करें।’ इस पर प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मैं तुम्हारी बांहों में मर गयी।’ इसके साथ ही अदाकारा ने प्यार का इजहार करने वाली इमोजी भी पोस्ट की है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म स्टार प्रियंका चोपड़ा ने ऐसा अपने पति निक जोनस के आने वाले शो को प्रमोट करने के लिए उठाया है। खबरों की मानें तो निक जोनस का शो ‘जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। इस शो को ही प्रमोट करने के लिए अदाकारा ने ये अनोखा कदम उठाया है। इस बारे में आपकी क्या राय है। अपनी राय कमेंट कर हमें बताएं।

Leave a comment