fbpx

मुंबई में ही होगी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी| जानिए मुंबई में किस जगह पर होगी शादी

B Editor

कटरीना कैफ-विक्की कौशल और अंकिता लोखंडे-विक्की जैन की शादियों के बाद सिनेमाप्रेमियों को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का इंतजार है। इस शादी को लेकर पिछले एक साल से खबरें आ रही हैं लेकिन इन दोनों कलाकारों ने अभी तक शादी का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

बताया जा रहा था कि ये दोनों कलाकार बाकी सभी जोड़ों की तरह मुंबई से बाहर जाकर शादी रचाएंगे लेकिन बॉलीवुड लाइफ के हाथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी से जुड़ी एक बड़ी खबर लगी है।

इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने हमें बताया है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अगले साल की शुरुआत में ही 7 फेरे ले सकते हैं। इन दोनों ने मुंबई से बाहर जाकर शादी करने की जगह शहर में ही 7 फेरे लेने का फैसला किया है। सूत्र ने बताया है कि दोनों कलाकारों ने यह फैसला अपने परिवारवालों के लिए लिया है।

सूत्र के अनुसार, ‘आलिया भट्ट और रणबीर कपूर डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं करेंगे। ये दोनों मुंबई में ही शादी रचाएंगे। दोनों कलाकार अपने परिवारवालों की उपस्थिति में 7 फेरे लेंगे। दोनों ने बिग फैट वेडिंग नहीं करने का मन बनाया। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक क्लोज सेरेमनी में शादी करेंगे।’

‘आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट ट्रैवल करने की स्थिति में नहीं हैं और रणबीर कपूर के ताऊ रणधीर कपूर की हालत भी ठीक नहीं है। इसी कारण इन दोनों ने मुंबई में ही शादी करने का फैसला किया है। दोनों ने ताज लैंड एंड में शादी रचाने का फैसला किया है और सारी चीजें फाइनल कर ली गई हैं।’ बताते चलें कि रणबीर कपूर इन दिनों अपने लिए एक नया घर भी बनवा रहे हैं, जिसमें वो शादी के बाद रहेंगे।

Leave a comment