Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की शादी फिर हुई पोस्टपोन, 2022 में लेंगे सात फेरे!

B Editor

बीते कई महीनों से बॉलीवुड की लोकप्रिय जोड़ी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले रिपोर्ट्स में बताया गया कि दोनों इस साल दिसंबर में एक दूसरे से शादी कर सकते हैं।

हालांकि दोनों की शादी 2020 में होना तय थी लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से सारा प्लान चोपट हो गया। मगर अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक रणबीर और अलिया की शादी के लिए फैंस को अभी और इंतजार करना होगा।

ई-टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी साला 2021 में नहीं होगी। इस शादी के लिए फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। पोर्टल से जुड़े सूत्रों ने कहा है कि दोनों की फैमिली इस शादी को यादगार और बड़े स्केल पर करने की तैयारियां कर रही हैं।

यह वजह है कि रणबीर और आलिया की शादी में फैमिली किसी तरह कि जल्दबाजी नहीं करना चाहती है। रिपोर्ट्स की मानें, तो ये शादी अब 2022 तक के लिए स्थगित कर दी गई है। हालांकि ये किस महीने में होगी, इस बात की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें, तो दोनों स्टार्स अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। आलिया भट्ट जल्द ही गंगुबाई काठियावाड़ी और ट्रिपल आर जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी। इन दोनों फिल्मों की शूटिंग आलिया भट्ट ने पूरी कर ली है। इसके अलावा रणवीर सिंह के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में दिखाई देंगी।

वहीं रणबीर कपूर काफी लंबे समय से आनंद एल राय की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ पहली बार श्रद्धा कपूर लीड रोल में दिखाई देंगी। इसके अलावा रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ काफी लंबे समय से अटकी पड़ी है।

Share This Article
Leave a comment