fbpx

सबके सामने विक्की कौशल से बोले रणवीर सिंह- ‘औकात से बाहर की लड़की से शादी की है’, देखने लायक था कटरीना का रिएक्शन !

admin

बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल और कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ को खूब एन्जॉय कर रहे हैं। जहां इस कपल ने अपनी शादी से सभी को चौंका दिया, वहीं अब एक बार फिर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी और विक्की कौशल की शादी के बारे में बात की है और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, रणवीर सिंह ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में होस्टिंग की जिम्मेदारी संभाली और इसे बखूबी निभाया।

इस अवॉर्ड नाइट को होस्ट करने वाले रणवीर सिंह के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस दौरान एक्टर ने सभी स्टार्स के साथ खूब मस्ती की। वहीं रणवीर सिंह ने विक्की कौशल से अपनी शादी को लेकर मजाक में कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर कोई अपनी हंसी नहीं रोक सकता। यह पहला मौका था जब विक्की कौशल पत्नी कैटरीना के साथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में शामिल होने पहुंचे।

ऐसे में आप देख सकते हैं कि रणवीर ने पहले कहा था कि विक्की और उनका लुक काफी मिलता-जुलता है। दोनों लम्बे काले और सुन्दर हैं। इसके बाद उनका कहना है कि दोनों एक परी कथा यानी सपनों की दुनिया में जी रहे हैं। रणवीर सिंह कहते हैं, “विक्की और मैं दोनों ही मम्मी के लाडले हैं। हम दोनों करण जौहर की फिल्म तख्त में साथ में काम करने वाले थे क्योंकि हम दोनों के लुक्स एक जैसे हैं। हम दोनों टॉल, डार्क और हैंडसम हैं।”

इसी के साथ रणवीर आगे कहते हैं, “मैंने और विक्की दोनों ने ही ऐसी लड़कियों से शादी की जो हमारी औकात से बाहर हैं। मैं समझ सकता हूं मुझे भी लोग रोज ऐसा ही बोलते हैं।” रणवीर सिंह का ये अंदाज देखकर हर कोई हंसने लगता है, रणवीर की इस बात पर विकी और कैटरीना भी खूब हंसते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a comment