जीवन मे सुख-समृद्धि चाहते हैं तो घर में रखें ये 5 चीजें, आपके घर से दूर होंगी नकारात्मक ऊर्जाएं।।

घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने से घर के सभी सदस्य स्वस्थ, खुश और शांत रहते हैं। घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के 5 उपाय यहां दिए गए हैं।
कपूर:कपूर जलाने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है. शास्त्रों के अनुसार देवी-देवताओं के सामने कपूर जलाने से नए पुण्य की प्राप्ति होती है। जिस घर में नियमित रूप से कपूर जलाया जाता है उस घर में देवदोष, पितृदोष या किसी भी प्रकार का ग्रह दोष नहीं होता है। कपूर जलाने से घर का वास्तु भी शांत रहता है। वैज्ञानिक शोध से यह भी पता चला है कि इसकी गंध बैक्टीरिया, वायरस और अन्य रोगजनकों को नष्ट कर देती है, जो पर्यावरण को शुद्ध करती है और बीमारी के लिए खतरा नहीं है।