मेष राशिफल: मन अशान्त रहेगा। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। व्यवधान आ सकते हैं। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में कमी आ सकती है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों कठिन प्रयासों से ही सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृषभ राशिफल: मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता है। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यर्थ के विवादों से बचें।
मिथुन राशिफल: परिवार की समस्याओं पर भी ध्यान दें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। खर्च अधिकता से मन परेशान हो सकता है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मानसिक तनाव बना रहेगा।