आज के दिन भगवन विघ्नहर्ता की कृपा से इन 6 राशि वाले लोगो का भाग्य सूर्य की तरह चमकेगा….

B Editor

मेष राशिफल: मन अशान्त रहेगा। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। व्यवधान आ सकते हैं। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों में कमी आ सकती है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों कठ‍िन प्रयासों से ही सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृषभ राशिफल: मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता है। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में उच्‍च पद की प्राप्‍ति हो सकती है। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। शासन सत्‍ता का सहयोग मिलेगा। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचें।

मिथुन राशिफल: परिवार की समस्याओं पर भी ध्यान दें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। खर्च अधिकता से मन परेशान हो सकता है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मानस‍िक तनाव बना रहेगा।

कर्क राशिफल: मन अशान्त रहेगा। कला या संगीत में रुचि हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मन में नकारात्‍मकता का भाव बने रहेंगे। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। कुटुम्‍ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्चों में वृद्धि होगी।

सिंह राशिफल: बातचीत में सन्तुलित रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। आत्‍मसंयत रहें। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

कन्या राशिफल: संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। सुस्‍वादु खानपान में रुच‍ि रहेगी। पर‍िवार के साथ धार्म‍िक यात्रा पर जाना हो सकता है। शैक्षि‍क कार्यों में सफलता के योग हैं। म‍ित्रों के सहयोग से व्‍यपार में तरक्‍की के योग बन रहे हैं।

तुला राशिफल: संगीत में रुचि हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। आय में कमी आ सकती है। धार्म‍िक कार्यक्रम में जाना हो सकता है। लंबे समय से प्रतीक्षारत क‍िसी काम के पूरा होने के योग हैं। भाइयों में मनमुटाव की स्‍थ‍ित‍ि बन सकती है।

वृश्चिक राशिफल: दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। क‍िसी बुजुर्ग महि‍ला से धन की प्राप्‍त‍ि होगी।

धनु राशिफल: मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु फिर भी संयत रहें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। भवन सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में धार्म‍िक आयोजन हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। लाभ के अवसर म‍िलेंगे।

मकर राशिफल: आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु आलस्य की अधिकता भी सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। मन में नकारात्‍मक विचारों का प्रभाव रहेगा। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकता है। रहन-सहन में असहज रहेंगे। आय में वृद्ध‍ि के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशिफल: बातचीत में सन्तुलित रहें। किसी मित्र के सहयोग से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वाहन सुख में कमी आएगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। धैर्यशीलता में कमी आएगी।

मीन राशिफल: मन में नकारात्मक विचारों से बचें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में अवसर मिल सकते हैं। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। सुस्‍वादु खानपान में रुच‍ि रहेगी। तनाव से बचें।

Share This Article
Leave a comment