fbpx

दीपिका पादुकोण के ग्लैमरस अंदाज को देख रणवीर सिंह ने कहा- ‘डेथ ही हो गई’| देखे दीपिका पादुकोण के ग्लैमरस अंदाज

B Editor

रणवीर और दीपिका 14 नवंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधे थें। दोनों पहली बार संजय लीला भंसाली की डिनर पार्टी में मिले थे। यहीं पर रणवीर पहली नजर में ही एक्ट्रेस को अपना दिल दे बैठे थे। उस दौरान दीपिका के मन में ऐसी कोई बात नहीं थी। हालांकि, रणवीर ने मन ही मन ठान लिया था कि, दीपिका ही उनकी लेडीलव बनेंगी। दोनों ने काफी सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी करने का फैसला किया। रणवीर और दीपिका ने सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाजों से इटली में शादी रचाई थी।

रणवीर, अपनी हाजिर जवाबी और यूनिक ड्रेंसिग सेंस के लिए भी फेमस हैं। कपल द्वारा किए गए पोस्ट्स सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किए जाते हैं। हाल ही में, दीपिका पादुकोण ने एक इवेंट में शिरकत की थी,जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 2 दिसंबर 2021 को शेयर की हैं।

दीपिका ने इस इवेंट में ब्लैक कलर के ब्लाउज के साथ ब्लैक शीर साड़ी पहनी थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनकी खूबसूरती के दीवाने उनके पति रणवीर ने, हमेशा की तरह उनकी तारीफ करते हुए उनकी फोटोज पर कमेंट किया। रणवीर ने दीपिका के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “डेथ ही हो गई।” इसके साथ ही उन्होंने कई हार्ट की इमोजी भी बनाई हैं।

दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के साथ कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ’83’ में दिखाई देंगी। यह फिल्म 24 दिसंबर 2021 को रिलीज होगी और इसमें रणवीर ‘पूर्व क्रिकेटर कपिल देव’ की भूमिका में होंगे। फिल्म में दीपिका उनकी पत्नी ‘रोमी भाटिया’ का किरदार निभा रही हैं।

इस फिल्म की स्टार कास्ट में पंकज त्रिपाठी, बोमन ईरानी, ​​हार्डी संधू, एमी विर्क भी शामिल हैं। ये फिल्म 1983 में भारत की पहली क्रिकेट विश्व कप जीत की कहानी पर आधारित है। इसके अलावा एक्ट्रेस ‘द इंटर्न’, ऋतिक रोशन के साथ ‘फाइटर’, शाहरुख खान के साथ ‘पठान’ और प्रभास के साथ एक फिल्म में दिखाई देंगी।

फिलहाल, हमें रणवीर और दीपिका का एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करने का ये तरीका बहुत पसंद आया। वैसे, आपको कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

Leave a comment