fbpx

टाटा नेक्सन एवी की कीमतों में भारी कटौती; ग्राहकों को 50, 60 या 70 हजार का नहीं, बल्कि बहुत ज्यादा का फायदा

B Editor

टाटा मोटर्स ने अपने ग्राहकों को नए साल का बड़ा सरप्राइज देते हुए नेक्सन ईवी की कीमतों में भारी कटौती कर दी है। जी हां, अब देश की इस नंबर वन इलेक्ट्रिक कार को खरीदने के लिए 85 हजार रुपए कम खर्च करने होंगे। कंपनी ने नेक्सन ईवी के दोनों मॉडल प्राइम और मैक्स के सभी 9 मॉडल की कीमतें घटा दी हैं। कंपनी ने इन सभी वैरिएंट की कीमत में अलग-अलग कटौती की है। सिंगल चार्ज पर मैक्स की रेंज 453 किलोमीटर और प्राइम की 311 किलोमीटर है। कंपनी ने नेक्सन ईवी की कीमतों में ऐसे वक्त पर कटौती की है जब महिंद्रा अपनी XUV400 इलेक्ट्रिक लॉन्च कर चुकी है। ऐसे में नेक्सन ईवी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए ये खुशी का मौका है। चलिए सबसे पहले आपको इसकी नई कीमतें दिखाते हैं।

>>टाटा नेक्सन EV मैक्स में हाई वोल्टेज Ziptron टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यह दो ट्रिम ऑप्शन नेक्सन ईवी मैक्स एक्सजेड+ और नेक्सन ईवी मैक्स एक्सजेड+ लक्स के साथ आती है। इसे 3 कलर ऑप्शन इंटेन्सी-टील, डेटोना ग्रे और प्रिस्टिन व्हाइट में पेश किया गया है। इसमें डुअल टोन बॉडी कलर स्टैंडर्ड के तौर पर दिए गए है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 17.74 लाख रुपए है। जबकि हाई-एंड मॉडल की कीमत 19.24 लाख रुपए है।

>>नेक्सन EV मैक्स 40.5 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक से लैस है, जो 33 फीसदी अधिक बैटरी क्षमता प्रदान करती है। एक बार फुल चार्ज करने पर 437 किमी की ARAI सर्टिफाइड रेंज देती है। इसमें 3.3 kW चार्जर या 7.2 kW AC फास्ट चार्जर ऑप्शन दिए गए हैं। इसके 7.2 kW AC फास्ट चार्जर को घर या ऑफिस में लगा सकते हैं। ये चार्जिंग समय को 6.5 घंटे तक कम करने में मदद करता है। इसे 50 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जर से सिर्फ 56 मिनट में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकते हैं।

19024 फीट ऊंचाई का रिकॉर्ड बनाया
टाटा नेक्सन EV मैक्स का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। नेक्सन EV मैक्स ने लद्दाख स्थित उमलिंग ला दर्रे पर सफलता के साथ चढ़ाई की। ये दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड़ भी है। समुद्र तल से उसकी ऊंचाई 19,024 फीट है। इस शानदार मुकाम को हासिल करने वाली नेक्सन EV मैक्स दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक कार भी बन गई है। एक्सपर्ट ड्राइवर्स के साथ नेक्सन EV मैक्स की टीम ने लेह से इस सफर को शुरू किया था। जो 18 सितंबर, 2022 को रिकॉर्ड के साथ पूरा हुआ।

Leave a comment