fbpx

‘टिकट टू फिनाले’ के लिए तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा की पीठ में घोंपा छुरा, अभिनेता की आंखों में दिखे आंसू

B Editor

‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) में करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) बढ़ती नजदीकियों के लिए सुर्खियों में रहे हैं। दोनों को अक्सर घर में रोमांस और एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए देखा जाता है। इतना ही नहीं बिग बॉस के घर में चल रहे खेल में भी करण और तेजस्वी को एक-दूसरे का सपोर्ट करते हुए देखा है।

हालिया टास्क में तेजस्वी ने करण की पीठ में छुरा घोंप दिया है। इस गेम में तेजस्वी से धोखा मिलने के बाद करण कुंद्रा अंदर से टूट गए हैं। करण को विश्वास नहीं हो रहा है कि तेजस्वी ने गेम में उन्हें धोखा दिया है।

बिग बॉस 15 के अपकमिंग एपिसोड में बिग बोस के घर के अंदर ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क की घोषणा करते हैं, जो भी कंटेस्टेंट्स इस टास्क को जीतेगा उसे सीधे फिनाले में एंट्री मिलेगी। सभी नॉन-वीआईपी कंटेस्टेंट टास्क में अपना बेस्ट देने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। करण की मदद से तेजस्वी भी टास्क का पहला राउंड जीतने में कामयाब रहती हैं।

इसके बाद तेजस्वी को गेम में एडवांटेज पाने के लिए किसी एक को चुनना था। हैरानी की बात यह है कि वह करण कुंद्रा की जगह निशांत भट को चुनती हैं। तेजस्वी के इस फैसले से करण कुंद्रा ही नहीं बल्कि सभी घरवाले भी हैरान रह जाते हैं।

करण कुंद्रा सोचते रह जाते हैं कि तेजस्वी ने उन्हें क्यों नहीं चुना। करण को लगता था कि तेजस्वी प्रकाश के लिए इस गेम में करण सबसे ऊपर हैं लेकिन इस टास्क ने उनकी आंखें खोल दी है।

तेजा की ये हरकत करण और उनके रिश्ते में दरार पैदा कर सकती है। फैंस ने अब तक घर में उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया था। बिग बॉस 15 के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि देवलीना टास्क में अपना आप खो देती हैं।

Leave a comment