‘थैंक गाड’ और ‘रामसेतु’ पिछड़ीं

‘थैंक गाड’ और ‘रामसेतु’ पिछड़ीं

दिवाली के दूसरे दिन रिलीज हुई ये फिल्में ठीकठाक शुरुआत के बाद लगातार कम संग्रह कर रही है। थैंक गाड फिल्म के नौवें दिन के संग्रहण के आंकड़े भी आ गए हैं। इनके मुताबिक बुधवार को फिल्म ने महज 1.56 करोड़ की कमाई की।

इसी के साथ फिल्म का कुल संग्रह 33.66 करोड़ हो गया है। फिल्म की कमाई में लगातार हो रही गिरावट के बाद इसके 50 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने के आसार भी काफी कम नजर आने लगे हैं। अक्षय कुमार की रामसेतु को सिनेमाघरों में रिलीज हुए नौ दिन पूरे हो चुके हैं लेकिन यह फिल्म अब तक अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई है।

शुरुआती दिन तो फिल्म ने बढ़िया कमाई की थी। इसके बाद से दिन-ब-दिन इसकी कमाई गिरती गई। साल 2022 अक्षय कुमार के लिए काफी बुरा रहा है। साल की शुरुआत में आई बच्चन पांडे बाक्स आफिस पर धड़ाम हो गई थीं।

फिल्म सम्राट पृथ्वीराज का भी यही हाल हुआ। 11 अगस्त को आई रक्षा बंधन भी कमा नहीं सकी। अब रामसेतु के भी हिट होने की उम्मीद दूर-दूर तक नहीं है। फिल्म का बजट 70 करोड़ रहा है। रामसेतु तो ना तो दिवाली का फायदा मिला ना भाई दूज का। फिल्म ने पहले दिन तो 15. 2 करोड़ कमाए थे।

लेकिन यह एक हफ्ते में ही 3 करोड़ से भी नीचे आ गई। इसने 9वें दिन सिनेमाघरों से 2.20 करोड़ कमाए जबकि 8वें दिन कमाई 2.90 करोड़ थी। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 64.05 करोड़ रुपए के करीब पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *