मछुआरे को नदी किनारे दिखा रहस्यमयी जीव, दावा- आधा शरीर इंसान और आधा कुत्तों की तरह

B Editor

दुनिया में लाखों तरह के जीव पाए जाते हैं, जिसमें से कुछ तो ऐसे हैं, जिनके बारे में इंसानों को भी नहीं पता। इसी कड़ी में अब अमेरिका के टेक्सास में एक अजीबोगरीब जीव देखने को मिला है। जिसका आधा शरीर आदमी और आधा इंसानों की तरह था। इसके फोटोज और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे, लेकिन ये सही हैं या फर्जी, ये किसी को नहीं पता।

किनारे आया नजर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक मछुआरा अपनी नाव से जा रहा था। तभी उसे नदी के किनारे एक रहस्यमयी जीव दिखा, जो देखने में बहुत अजीब लग रहा था। बाद में मछुआरे ने दावा किया कि उस जीव का आधा शरीर इंसानों की तरह और आधा कुत्ते की तरह था। इसके बाद इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छा गए।

अंतिम रिजल्ट पर पहुंचना कठिन मछुआरे सैन बेनिटो ने कहा कि उसने अपने कैमरे में जितना सोचा था उससे कहीं ज्यादा कैद हुआ। हालांकि ये फुटेज अंतिम रिजल्ट तक पहुंचने के लिए कठिन है, लेकिन ऐसा लग रहा था जैसे वो अपनी पहचान छिपाने में माहिर हो। हालांकि बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जो मछुआरे की इस थ्योरी पर सवाल उठा रहे हैं।

लोगों ने कही ये बात सोशल मीडिया पर एक शख्स ने पूछा कि ये कुत्ता ही है या कोई दूसरा जानवर? इसको देखकर कुछ भी समझ नहीं आ रहा है। एक अन्य यूजर ने इसे बिगफुट बताया, जो एक रहस्यमयी जानवर है। ये कुछ हद तक इंसानों की तरह लगता है, लेकिन इसकी असली बनावट बंदरों जैसी होती है। बहुत से लोगों ने इस बिगफुट को देखने का दावा तो किया है, लेकिन इसकी पूरी तरह से पुष्टि नहीं हो पाई। वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा कि वो बंदर रहा होगा, डर के मारे मछुआरे को वो आधा इंसान और आधा कुत्ता लगा होगा।

भेड़िया मानव’ को भी देखने का दावा इससे पहले एक Reddit यूजर ने दावा किया था कि टेक्सास में अमरिलो चिड़ियाघर के बाहर उसने ‘भेड़िया मानव’ को देखा। जिसका आधा शरीर भेड़िए की तरह तो आधा इंसानों के जैसे था। उसने सीसीटीवी की फुटेज भी शेयर किया, लेकिन किसी को उसकी सच्चाई नहीं पता चली। कुछ लोग तो इसे सच मान रहे थे, जबकि कुछ का दावा था कि वो फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में जा रहा कोई इंसान था।

Share This Article
Leave a comment